- Back to Home »
- Judiciaries »
- हाईकोर्ट में 43 लाख और सुप्रीम कोर्ट में 59 लाख से अधिक मामले लंबित.... कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद
Posted by : achhiduniya
10 July 2019
केंद्रीय कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद ने कहा,देश के हाईकोर्ट में जजों की कमी नहीं है। सुप्रीम
कोर्ट साल 2009 के बाद पहली बार 31 जजों की अपनी पूर्ण संख्या पर पहुंच गया है। मंत्री
रविशंकर प्रसाद ने कहा, एक जुलाई, 2019 की
स्थिति के अनुसार हाईकोर्ट में जजों की 403 रिक्तियां हैं। कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद ने कहा है कि देश के हाईकोर्ट में 43.55 लाख
मामले और सुप्रीम कोर्ट में 59,331 मामले लंबित हैं। उन्होंने यह जानकारी एक
प्रश्न के जवाब में लोकसभा में दी। सांसद अदूर प्रकाश और बीएम टैगोर ने इस संबंध
में प्रश्न पूछे थे। रविशंकर प्रसाद ने कहा,एक
जुलाई, 2019 की स्थिति के अनुसार सुप्रीम कोर्ट में 59331
मामले और हाईकोर्ट में 43.55 लाख मामले लंबित हैं।
