- Back to Home »
- Politics »
- लोकसभा चुनाव में मिली करारी हार की समीक्षा करने अमेठी जाऐंगे राहुल गांधी....
Posted by : achhiduniya
08 July 2019
कांग्रेस की पुश्तैनी संसदीय सीट अमेठी को मजबूत
गढ़ माना जाता है। इसके बावजूद लोकसभा चुनाव
में स्मृति ईरानी द्वारा राहुल गांधी
को हरा का मुंह देखना पड़ा। स्मृति ईरानी
ने राहुल को 55 हजार वोटों से हराकर कांग्रेस के सबसे मजबूत किले को ध्वस्त कर
दिया। अब चुनाव हारने के लगभग डेढ़ महीने बाद राहुल गांधी को एक बार फिर अमेठी की
याद आई है। राहुल गांधी के इस अमेठी दौरे की तैयारी भी शुरू कर दी गई है। चुनाव
हारने के बाद राहुल गांधी 10 जुलाई को पहली बार अमेठी दौरे पर आ रहे
हैं।
जानकारी के मुताबिक़ राहुल यहां कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगे।
राहुल गांधी 15 वर्षों में पहली बार अमेठी के सांसद नहीं
हैं और अब वह कांग्रेस के अध्यक्ष पद पर भी नहीं हैं। लिहाज़ा 10 जुलाई को राहुल पहली बार अमेठी में वायनाड के
सांसद के तौर पर पहुंचेंगे। राहुल गांधी लगातार तीन बार अमेठी से सांसद रह चुके
हैं।

