- Back to Home »
- Lifestyle / GreatAchievers »
- प्रधानमंत्री मोदी की नन्हे मेहमान के साथ मस्ती....
Posted by : achhiduniya
23 July 2019
प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने इंस्टाग्राम
अकाउंट पर लिखा कि आज संसद में मिलने के लिए बेहद खास दोस्त आया। पीएम मोदी ने दो
तस्वीरें पोस्ट की हैं, पहली तस्वीर में वह बच्चे को
खिलाते हुए नजर आ रहे हैं तो दूसरी फोटो में गोद में बैठा बच्चा, उनकी टेबल पर रखी चॉकलेट्स को देखकर उत्साहित हो रहा है।
तस्वीर में
पीएम मोदी की गोद में नजर आ रहा बच्चा, बीजेपी सांसद
सत्यनारायण जतिया का पोता है। यह पहला मौका नहीं है कि जब पीएम मोदी ने बच्चों के
साथ तस्वीर शेयर की हो। अपने विदेश दौरों के दौरान भी वह कई बार छोटे बच्चों के
साथ खेलते हुए देखे जा चुके हैं। देश में कई बड़े आयोजनों के दौरान भी पीएम मोदी
सुरक्षा घेरे को तोड़ते हुए अपने नन्हें प्रशंसकों के पास पहुंच जाते हैं और
उन्हें प्यार और दुलार करते नजर आ चुके हैं।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोशल मीडिया
पर खासे एक्टिव रहते हैं। उनकी दिनचर्या और क्रिया-कलापों का अंदाजा उनके ट्विटर, फेसबुक व इंस्टाग्राम से लगाया जा सकता है। इसी कड़ी में पीएम मोदी ने एक छोटे बच्चे के साथ
तस्वीर की है।


