Posted by : achhiduniya 11 July 2019


वाटर हार्वेस्टिंग वर्षा के जल को किसी खास माध्यम से संचय करने या इकट्ठा करने की प्रक्रिया को कहा जाता है। विश्व भर में पेयजल की कमी एक संकट बनती जा रही है। इसका कारण पृथ्वी के जलस्तर का लगातार नीचे जाना भी है। इसके लिये अधिशेष मानसून अपवाह जो बहकर सागर में मिल जाता है, उसका संचयन और पुनर्भरण किया जाना आवश्यक है, ताकि भूजल संसाधनों का संवर्धन हो पाये। अकेले भारत में ही व्यवहार्य भूजल भण्डारण का आकलन 214 बिलियन घन मी. (बीसीएम) के रूप में किया गया है जिसमें से 160 बीसीएम की पुन: प्राप्ति हो सकती है। फरीदाबाद के एक कम्युनिटी सेंटर के मैनेजर ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो देखा और उससे प्रेरित होकर रेन वॉटर हार्वेस्टिंग सिस्टम बना डाला।
नाममात्र की लागत में बनाए गए इस सिस्टम से बारिश का वो पानी जो पहले बर्बाद हो जाता था, वो अब ग्राउंड वॉटर रिचार्ज करने के काम आ रहा है। फरीदाबाद के एक सामुदायिक केंद्र के मैनेजर कैलाश गुगलानी के मोबाइल पर एक दिन एक वीडियो आया। ये वीडियो इस बात को लेकर था कि कैसे एक बड़े से ड्रम की सहायता से अपने घर और आसपास एक वॉटर हार्वेस्टिंग सिस्टम बनाया जा सकता है और बारिश के पानी को बर्बाद होने से बचाया जा सकता है। कैलाश ने ठान लिया कि वो अपने कम्युनिटी सेंटर में भी ऐसा ही एक वॉटर हार्वेंस्टिंग सिस्टम बनाएंगे। फिर क्या था कैलाश जुट गए इसे अमलीजामा पहनाने में। सबसे पहले कैलाश ने 10 फीट गहरा और 6 फीट चौड़ा एक गड्ढा खोदा। इसके बाद उन्होंने 200 लीटर का एक ड्रम लिया और उसमें चारों तरफ ढेर सारे छेद किए। 
इसके बाद कैलाश ने इस ड्रम को गड्ढे के अंदर रख दिया। इस ड्रम को एक पाइप से इस तरह से जोड़ दिया गया, जिससे वहां आने वाला बारिश का सारा पानी इस ड्रम में ही जाए। इसके बाद उन्होंने उस जगह को पूरी तरह से पक्का कर दिया। ड्रम में किए गए छेदों से बारिश का पानी जमीन के अंदर नीचे तक चला जाता है और ग्राउंड वॉटर रिचार्ज करने के काम आता है। इस काम को करने से पहले कैलाश ने ये देखा कि उनके कम्युनिटी सेंटर में किस जगह पर बारिश का पानी इकट्ठा होता है और फिर उसी जगह पर एक पाइप के जरिये पानी को गड्ढे में रखे ड्रम में डालने का इंतजाम किया। ड्रम को रखने के बाद कैलाश ने उस गड्ढे को ऊपर से बंद करके टाइल्स लगवा दिए ताकि गंदगी उस ड्रम में न जाए।
इससे बरसात का वो पानी जो अब तक बहकर नाली में चला जाता था वो सारा पानी इस सिस्टम के जरिये जमीन के अंदर ही जाता है। ऐसा नहीं है कि इस काम को करने में कैलाश को बहुत ज़्यादा पैसे खर्च करने पड़े। कैलाश का कहना है कि सब कुछ मिलाकर भी ढाई हजार रुपयों से ज्‍यादा खर्च इसमें नहीं आएगा। इतना ही नहीं ये वॉटर हार्वेस्टिंग सिस्टम बना इतना आसान है कि कोई भी अपने घर, सोसाइटी या पार्क कहीं पर भी इसे बना सकता है। लगातार घटते भूजल के स्तर को बढ़ाने में अपना योगदान दे सकता है।

Leave a Reply

Subscribe to Posts | Subscribe to Comments

Translate

Business Advertise T.B

Commercial Adv T.B.

Today's IMP News Headline’s {सुर्खियां }

@ हावड़ा में RPF की बड़ी कार्रवाई, रुपया-डॉलर समेत 72 लाख की करेंसी, यूपी के दो संदिग्ध भी गिरफ्तार।@ मिडिल ईस्ट संकट की मार-भारत आने वाले विदेशी पर्यटकों में 20% की गिरावट, एविएशन सेक्टर को 18,000 करोड़ का नुकसान।@ मतदान से दो दिन पहले भी नाम जुड़ा तो मिलेगा वोटिंग का अधिकार', बंगाल SIR पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा आदेश।@ बीजेपी ने किया था महिला आरक्षण का विरोध', संसद में प्रियंका गांधी ने की आरोपों की बौछार।@ दिल्ली-NCR में ग्रैप-1 फिर से लागू, कई इलाकों में AQI खतरनाक स्तर पर।@ दिल्ली एयरपोर्ट पर अकासा एयर और स्पाइसजेट के विमान के विंग्स आपस में टकराए।@ पाक से ऑपरेट दो X हैंडल भड़का रहे थे नोएडा में हिंसा, नोएडा पुलिस का खुलासा।@ हरियाणा राज्यसभा चुनाव में की थी क्रॉस वोटिंग, कांग्रेस ने 5 विधायकों को किया निलंबित।@ बंगाल में अफसरों के तबादलों पर सुप्रीम कोर्ट ने दिया झटका, CJI बोले- इसमें कुछ गलत नहीं।@ अशोक खरात के बाद ‘मॉन्टी बाबा’ गिरफ्तार-महिलाओं पर करता काला जादू, मांगता मुर्गा-बकरे का कलेजा।@ कटिहार में बाइक से छू गई थी साइकिल, मामूली कहासुनी के बाद दादी और पोती को सरेआम मार दी गोली।

Social Adv C.B.

अन्य खबरों के लिए हमारे सहयोगी मीडिया संस्थान पर विजिट करें। https://aniltvnews.blogspot.com

Advertise Section C.B.

Important....Video

"सिंधी छेज़ नृत्य श्रीराम नवमी शोभायात्रा के दौरान"

होनहार काबिल युवाओ के लिए {JOB Corner} नौकरी विभाग

जल्द ही नए रोजगार की संधि उपलब्ध होगी।

Business Adv M.B.

Common Advertise M.B.

Govt's green signal to CSR fund spending for 'Har Ghar Tiranga' campaign“दुनिया मे भारत की पहचान-आन-बान-शान-जान.....“तिरंगा” “गर्व करे भारतीय होने पर”

जीवन सवारें सुविचार

@ हम बहुत व्याकुल,गुस्सैल और आत्मकेंद्रित हो रहे हैं। दूसरों के प्रति सहयोग और जीवन के प्रति आस्था को मजबूत कीजिए। प्रेम,अनुराग और सहृदयता जीवन मूल्य हैं। इनको केवल शब्द समझने से बचना होगा। @जिस किसी चीज से जीवन में प्रेम छूटता जाता है, समय और स्नेह छूटता जाता है। वह बासी होती जाती है। हमारी जिंदगी में बासी होते रिश्ते इसकी गवाही दे रहे हैं। जिंदगी को प्रेम की धूप,थोड़ा इत्मिनान दीजिए।@ ऐसी आंखें जिनके सपने की सीमा सीमित होती है,वह अपने जीवन को विस्तार नहीं दे पातीं। अपने साथ थोड़ा दूसरों के लिए सोचना जिंदगी को सुकून,आनंद और सुख देता है।

Common Advertise B.B.

Common Advertise B.B

Flash Back Important News

Request Massage

मित्रो प्रणाम.....यदि आपके पास कोई लेख,प्रेरक कहानियॉ, सकारात्मक विचार,अद्भुत जानकारी या किसी व्यक्ति विशेष की खास उपलब्धि कि जानकारी है,जो आप हमसे और हमारे मित्रो के साथ सांझा करना चाहते हैं,तो क्रप्या उसे अपनी फोटो के साथ हिन्दी में हमे E-mail करें।हमारी Id:- achhiduniya@gmail.com जरूरत के मुताबिक उसमे कुछ परिवर्तन करने या सम्पूर्ण करने की जरूरत पड़ने पर त्रुटी मुक्त करके हम आपके नाम और फोटो के साथ हमारे अच्छी दुनिया न्यूज पोर्टल पर प्रकाशित करेंगे।

- Copyright © AchhiDuniya Online Electronic Media News Portal & E-Paper -KevoxTech- Powered by KevoxTech - Designed by AchhiDuniya -