- Back to Home »
- Health / Kitchen , Tours / Travels »
- रेलवे पेंट्री कार के वेटर गुड मॉर्निग व हेलो-हाय से अभिवादन कर देंगे लिट्टी-चोखा और चूड़ा-दही,मूंग घुघनी, सत्तू पराठा जैसे स्वादिस्ट व्यंजन...
रेलवे पेंट्री कार के वेटर गुड मॉर्निग व हेलो-हाय से अभिवादन कर देंगे लिट्टी-चोखा और चूड़ा-दही,मूंग घुघनी, सत्तू पराठा जैसे स्वादिस्ट व्यंजन...
Posted by : achhiduniya
05 July 2019
रेलवे के एक अधिकारी के अनुसार IRCTC ने उत्तर
बिहार की ओर से खुलने वाली ट्रेनों में सुबह के नाश्ते में चूड़ा-दही मुहैया कराने
का फैसला लिया है, जबकि मध्य बिहार और दक्षिण बिहार के
क्षेत्र से गुजरने वाली ट्रेनों में लिट्टी-चोखा और मांसाहारी खानों में देहाती
चिकेन भी उपलब्ध कराया जाएगा। इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉर्पोरेशन (IRCTC) ने बिहार से खुलने वाली लंबी दूरी की तमाम
ट्रेनों में स्थानीय स्तर पर लोकप्रिय भोजन और नाश्ता मुहैया कराने की योजना बनाई
है। यही नहीं अब पेंट्री कार के वेटर भी गुड मॉर्निग और हेलो-हाय कहकर आपका
अभिवादन करेंगे।
IRCTC के क्षेत्रीय प्रबंधक राजेश कुमार ने बताया
कि बिहारी व्यंजनों की ब्रांडिंग करने के लिए ट्रेनों में यहां के मशहूर व्यंजनों
को शामिल किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि IRCTC के कोलकाता
स्थित क्षेत्रीय मुख्यालय ने पटना ऑफिस को जो लिस्ट भेजी है उसकी जिम्मेवारी होटल
प्रबंधन संस्थान (IHM) को दी गई है है। IHM इन व्यंजनों को खास तरीके से यात्रियों को परोसने
को लेकर स्टडी कर रहा है। उन्होंने बताया कि दक्षिण भारत की ट्रेनों में इडली, डोसा और पश्चिम भारत से खुलने वाली ट्रेनों में
भी स्थानीय व्यंजन यात्रियों को परोसे जाते हैं। कुमार कहते हैं,बिहार के दरभंगा, मुजफ्फरपुर
सहित उत्तर बिहार के स्टेशनों से खुलने वाली ट्रेनों में यात्रियों के लिए
चूड़ा-दही का विकल्प होगा। यात्री लिट्टी-चोखा और घुघनी का भी स्वाद चख सकेंगे।
यात्री लिट्टी के साथ देहाती चिकेन, दालपूड़ी के
साथ सब्जी, चूड़ा और मूंग घुघनी, सत्तू पराठा के साथ दही और अचार का भी आंनद ले
सकेंगे। उन्होंने बताया कि दक्षिण भारत की ट्रेनों में इडली, डोसा और पश्चिम भारत से खुलने वाली ट्रेनों में
भी स्थानीय व्यंजन यात्रियों को परोसे जाते हैं। कुमार कहते हैं, बिहार के दरभंगा, मुजफ्फरपुर
सहित उत्तर बिहार के स्टेशनों से खुलने वाली ट्रेनों में यात्रियों के लिए
चूड़ा-दही का विकल्प होगा। यात्री
लिट्टी-चोखा और घुघनी का भी स्वाद चख सकेंगे। यात्री लिट्टी के साथ देहाती चिकेन, दालपूड़ी के साथ सब्जी, चूड़ा और मूंग घुघनी, सत्तू पराठा के साथ दही व अचार का भी आंनद ले
सकेंगे।
उन्होंने बताया कि शनिवार को खिचड़ी के साथ दही और पापड़ का विकल्प मौजूद
रहेगा। कुमार ने कहा कि यात्रियों की यह शिकायत रहती थी कि घर जैसे खाने (स्थानीय)
ट्रेनों में उपलब्ध नहीं होते। यात्रियों
की इसी शिकायत को दूर करने के लिए रेलवे ने यह योजना बनाई है। यात्री भी रेलवे की इस योजना से खुश हैं।



