- Back to Home »
- Politics »
- सोनिया गांधी से पार्टी का अंतरिम अध्यक्ष बनने की अपील की कांग्रेसीयो ने...
Posted by : achhiduniya
11 July 2019
लोकसभा में करारी हर के चलते राहुल गांधी
के पार्टी अध्यक्ष पद से इस्तीफे और अपने इस फैसले पर पुनर्विचार से इनकार के
बाद कई वरिष्ठ कांग्रेसी नेताओं ने सोनिया गांधी को फोन कर दखल देने की विनती की
थी। पार्टी की हताशा और बढ़ी है क्योंकि एक के बाद एक राज्य में उसे मुसिबतों का
सामना करना पड़ रहा है। कर्नाटक में पिछले हफ्ते कुछ इस्तीफों के बाद सोनिया
गांधी ने दखल दिया और कम से कम एक विधायक को रोकने में कामयाब रहीं। उन्होंने सोम्या रेड्डी से मुलाकात की, जिनके पिता रामालिंगा रेड्डी जो कि पुराने
कांग्रेसी रहे हैं, ने शनिवार को पार्टी छोड़ दी थी। राहुल
गांधी के कांग्रेस अध्यक्ष पद छोड़ने के बाद पार्टी में देशभर से इस्तीफों की
झड़ी लग गई जिसमें कुछ राज्यों के पार्टी प्रमुख भी शामिल थे।
ज्योतिरादित्य
सिंधिया और मिलिंद देवड़ा जैसे बड़े नेता भी इस्तीफा दे चुके हैं। कांग्रेस अभी
तक राहुल गांधी की जगह कौन लेगा, इस पर पार्टी
में आम राय नहीं बना पाई है। हालांकि अभी तक पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने वापस उस भूमिका को लेने से इनकार ही
किया है जिसे उनके बेटे राहुल गांधी ने लोकसभा चुनावों में हार की जिम्मेदारी
लेते हुए छोड़ा है। 72 वर्षीय सोनिया गांधी ने स्वास्थ्य कारणों से सक्रीय
राजनीति में अपनी भूमिका बेहद सीमित कर ली है। उन्होंने अपने करीबी सहयोगियों से
कहा है कि अस्थायी रूप से भी पार्टी के शीर्ष पद को संभालाना संभव नहीं होगा क्योंकि
यह एक चुनौती होगी।

