- Back to Home »
- Politics »
- कैप्टन के आगे झुकना मंजूर नही नवजोत सिंह सिद्धू ने दिया कांग्रेस से इस्तीफा....
Posted by : achhiduniya
14 July 2019
पंजाब में नवजोत सिंह सिद्धू अपनी ही सरकार के लिए किरकिरी बन गए थे। दरअसल उनके खिलाफ बीजेपी नेता तरूण चुग ने राज्यपाल को चिट्ठी लिखकर शिकायत की थी कि उन्होंने मंत्री पद की शपथ तो ले ली है लेकिन अभी तक कार्यभार नहीं संभाला है फिर भी वह मंत्री के रूप में मिलने वाली सैलरी और भत्तों का पूरा मजा ले रहे हैं। चिट्ठी में लिखा गया था कि सिद्धू और सीएम के बीच विवाद ने संवैधानिक संकट पैदा कर दिया है। नवजोत सिंह सिद्धू इस समय मंत्रालय बदले जाने से काफी नाराज हैं। बीते छह जून को मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने सिद्धू से शहरी निकाय के साथ पर्यटन एवं सांस्कृतिक मामले विभाग वापस ले लिए थे और उन्हें ऊर्जा एवं नवीकरणीय ऊर्जा विभाग का प्रभार सौंपा था।
अमरिंदर ने सिद्धू से विभाग वापस लेते हुए इसके लिए उनके खराब प्रदर्शन
को जिम्मेदार ठहराया था और इसके बाद से दोनों के बीच तनाव सार्वजनिक हो गया था। नवजोत
सिंह सिद्धू ने पंजाब सरकार में मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है। ऐसा माना जा रहा
है कि नवजोत सिंह सिद्धू के इस्तीफा देने की वजह उनके और मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह
के बीच काफी समय से चले आ रहे मतभेद हैं। उन्होंने कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष
राहुल गांधी को मिलकर अपना इस्तीफा सौंपा है। बता दें बीते शनिवार को कैबिनेट
मंत्री ब्रम्हा मोहिंद्रा ने अपने मंत्रिमंडलीय सहयोगी सिद्धू से अपील की थी, कि वह ऊर्जा मंत्रालय का प्रभार संभाल लें, लेकिन CM कैप्टन अमरिंदर सिंह से नाराज सिद्धू ने पद
संभालने के बजाय इस्तीफा देना सही समझा और राहुल गांधी से मिलकर अपना इस्तीफा
उन्हें सौंप दिया।
सिद्धू ने ट्विटर अपने इस्तीफे को सार्वजनिक करते हुए जानकारी
दी कि उन्होंने 10 जुलाई को ही अपना इस्तीफा दे दिया था,लेकिन इसका खुलासा आज किया है। बता दें मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह और
सिद्धू के बीच मनमुटाव चला आ रहा था। लोकसभा चुनाव में भी CM कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कांग्रेस को अच्छी संख्या में सीट न मिलने का
ठीकरा नवजोत सिंह सिद्धू पर ही फोड़ दिया था। जिसके बाद दोनों के बीच तल्खी और भी
ज्यादा बढ़ गई थी।


