- Back to Home »
- Suggestion / Opinion »
- ट्विटर यूजर के कमेंट करने के बाद आनंद महिंद्रा ने लिया बड़ा फैसला....
Posted by : achhiduniya
18 July 2019
देशभर में प्लास्टिक का प्रयोग कम करने की मुहिम
चल रही है। इसी के मद्देनजर सरकार ने पॉलीथिन आदि के प्रयोग पर भी रोक लगा दी है।
यदि कोई पॉलीथिन का इस्तेमाल करता पाया जाता है तो उससे जुर्माना वसूला जाता है। पिछले दिनों देश की अग्रणी वाहन निर्माता कंपनी
महिंद्रा एंड महिंद्रा के चेयरमैन आनंद महिंद्रा ने
अपने ट्विटर हैंडल पर बोर्ड रूम की बैठक की फोटो शेयर की थी। इस फोटो में साफ
दिखाई दे रहा था कि बोर्ड मेंबरों के सामने प्लास्टिक की बोतलों में पानी रखा है।
इन बोतलों पर एक ट्विटर यूजर ने आनंद महिंद्रा को सुझाव दिया। ट्विटर यूजर ने लिखा
मुझे लगता है बोर्ड रूम में मेज पर प्लास्टिक की बोतलों की जगह स्टील की बोतल होनी
चाहिए। Mitali @filmibaaz Replying to
@anandmahindra,I think the board room should have Steel Bottle
instead of Plastic bottle.. Just an observation sir यूजर के इस ट्वीट पर
आनंद महिंद्रा ने जवाब दिया। उन्होंने लिखा कि प्लास्टिक की बोतलों को बैन कर दिया
जाएगा। हम सभी इन बोतलों को देखकर काफी शर्मिंदा हैं। इसके अलावा महिंद्रा ने
प्लास्टिक की बोतलों की री-साइकलिंग का भी समर्थन किया। anand Mahindra ✔@anandmahindra Yes, plastic bottles will be banished. We were all
embarrassed to see them that day...आनंद
महिंद्रा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। वह कई मुद्दों पर अपनी बेबाक राय
रखने के लिए सोशल मीडिया पर जाने जाते हैं। पिछले दिनों उन्होंने एक किसान के पेड़
पर चढ़ने वाली बाइक की तारीफ की थी। इसके अलावा उन्होंने इसे बनाने में दिलचस्पी भी
दिखाई थी।
