Posted by : achhiduniya 09 July 2019


प्रिवेसीकॉन 2019 में सामने रखी गई एक स्टडी में कहा गया है कि सैमसंग या डिज्नी की ओर से बनाए गए ऐप्स को लाखों यूजर्स ने डाउनलोड किया है और इस्तेमाल करते हैं। ये सभी ऐप्स चाइनीज सर्च इंजन Baidu और एक एनालिटिक्स फर्म Salmonads का SDK इस्तेमाल करते हैं, जो आपका डेटा आपस में एकदूसरे के साथ शेयर कर सकते हैं। इस डेटा का मुख्य सोर्स आपका फोन होगा, जो किसी एक ऐप को लोकेशन ऐक्सेस की परमिशन दे रहा होगा। रिसर्चर्स ने देखा कि Baidu SDK इस्तेमाल करने वाले कई ऐप्स अपनी जरूरत के हिसाब से चुपचाप डेटा ऐक्सेस कर रहे हैं। ऐंड्रॉयड स्मार्टफोन पर कोई ऐप इंस्टॉल करने के बाद कई परमिशंस आपने जरूर दिए होंगे। अक्सर ऐप्स कैमरा या स्टोरेज ऐक्सेस के लिए परमिशन मांगते हैं और आपको Allow करना होता है, जिससे ऐप ढंग से काम कर सके। 
कई ऐप आपसे लोकेशन ऐक्सेस से जुड़ी परमिशन मांगते हैं और आप वह परमिशन नहीं देते क्योंकि उस ऐप को आपकी लोकेशन पता होना जरूरी नहीं है। यह वैसे तो एक अच्छी आदत है लेकिन रिसर्च में सामने आया है कि आपके परमिशन न देने पर भी हजारों ऐसे ऐप्स हैं जो आपकी लोकेशन ट्रैक करते हैं। रिसर्च में पता चला है कि ढेरों ऐप्स ऐंड्रॉयड परमिशन सिस्टम को चीट धोखा देते हुए यूजर्स की जानकारी चुरा रहे हैं और इसमें लोकेशन से जुड़ा डेटा भी शामिल है। किसी ऐप की ओर से परमिशन मांगने पर आप अगर 'no' पर भी टैप कर रहे हैं तो यह काफी नहीं है। कोई दूसरा ऐप, जिसको आपने ऐसी परमिशंस दे रखी हैं, आपके डेटा शेयर्ड स्टोरेज में दूसरे ऐप के साथ भी शेयर कर सकता है और जिस ऐप को आपने परमिशन नहीं दी, वह भी आपकी लोकेशन से जुड़ा डेटा पढ़ सकती है। रिसर्चर्स का कहना है कि ऐसा नहीं है कि इन दोनों ऐप्स में कोई संबंध होता है या ऐसा जरूरी है। 
दरअसल दोनों ऐप्स एक ही सॉफ्टवेयर डिवेलपमेंट किट (SDK) की मदद से बनाए जाते हैं और ऐसे में किसी एक ऐप को परमिशन देने पर SDK ओनर को डेटा मिल जाता है। आसान शब्दों में समझें तो अगर एक डिवेलपर के बनाए 50 ऐप्स में से आप कोई 4 ऐप्स इस्तेमाल कर रहे हैं और इनमें से केवल एक को आपने लोकेशन ऐक्सेस की परमिशन दी है, तो डिवेलपर तक आपका डेटा पहुंच रहा है, जिसे वह बाकी ऐप्स के लिए भी बिना किसी परमिशन के इस्तेमाल कर सकता है। रिसर्चर्स का मानना है कि ऐंड्रॉयड क्यू ऑपरेटिंग सिस्टम में ऐसी कुछ दिक्कतों को दूर किया जा सकता है और गूगल को पिछले साल सितंबर में ही इस खामी के बारे में बता दिया गया है। हालांकि, ऐंड्रॉयड यूजर के तौर पर आपसे केवल ट्रस्टेड ऐप इंस्टॉल करने और उसे ही परमिशन देने की उम्मीद की जाती है।

Leave a Reply

Subscribe to Posts | Subscribe to Comments

Translate

Business Advertise T.B

Commercial Adv T.B.

Today's IMP News Headline’s {सुर्खियां }

@ भारतीय टैंकरों से नहीं ले रहे टोल', होर्मुज को लेकर ईरान ने इंडिया को दिया बड़ा भरोसा।@ मुसलमानों को गाय-भैंस समझती हैं ममता बनर्जी, दूध निकालकर फेंक देती हैं, ओवैसी से खास बातचीत।@ बिहार से गुजरात आना-जाना होगा आसान, पटना से अहमदाबाद के लिए अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन की सौगात।@ जब नाक के नीचे माफिया राज है, तो राज्य सरकार है ही क्यों? चंबल में अवैध उत्खनन पर सुप्रीम कोर्ट सख्त।@ वन्यजीवों के लिए वरदान बना दिल्ली देहरादून एक्सप्रेसवे, बिना किसी खतरे के जंगल में घूम रहे हैं जानवर।@ बंगाल SIR में हटाए गए वोटरों को सुप्रीम कोर्ट से झटका, अदालत ने सुनवाई से किया इनकार।@ 19 राज्य और केंद्र मेरे खिलाफ', बंगाल चुनाव में CM ममता ने खेला अकेली vs सिस्टम का दांव!।@ हिमाचल के चंबा में भयानक लैंडस्लाइड, चंद सेकंड में दरक गई पहाड़ी बघेईगढ़- चांजू सड़क बंद।@ हम आने वाले चुनाव की आंधी से अंधे नहीं हो सकते,पश्चिम बंगाल SIR मामले पर सुप्रीम कोर्ट की सख्त़ टिप्पाणी।@ दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे, बागपत-मुजफ्फरनगर समेत 6 जिलों को मिलेगी सुपरफास्ट रफ्तार।@ मयूरभंज में स्कूल का खाना खाने से 100 छात्र बीमार, उल्टी-दस्त से परेशान बच्चों को अस्पताल में कराया भर्ती।@ दिल्ली दंगा मामला-आरोपी उमर खालिद ने SC में दायर की पुनर्विचार याचिका,ओपन कोर्ट में सुनवाई की मांग।@ नोएडा में भड़के मजदूर, पुलिस वैन तोड़ी, आग लगाई, वेतन बढ़ोतरी की मांग को लेकर हिंसा।@ लालू यादव को सुप्रीम कोर्ट से झटका, लैंड फॉर जॉब केस में FIR रद्द करने की याचिका ठुकराई।@ महिला आरक्षण तो बहाना है, मोदी सरकार को परिसीमन कराना है, सोनिया गांधी का आरोप।

Social Adv C.B.

अन्य खबरों के लिए हमारे सहयोगी मीडिया संस्थान पर विजिट करें। https://aniltvnews.blogspot.com

Advertise Section C.B.

Important....Video

"सिंधी छेज़ नृत्य श्रीराम नवमी शोभायात्रा के दौरान"

होनहार काबिल युवाओ के लिए {JOB Corner} नौकरी विभाग

जल्द ही नए रोजगार की संधि उपलब्ध होगी।

Business Adv M.B.

Common Advertise M.B.

Govt's green signal to CSR fund spending for 'Har Ghar Tiranga' campaign“दुनिया मे भारत की पहचान-आन-बान-शान-जान.....“तिरंगा” “गर्व करे भारतीय होने पर”

जीवन सवारें सुविचार

@ हम बहुत व्याकुल,गुस्सैल और आत्मकेंद्रित हो रहे हैं। दूसरों के प्रति सहयोग और जीवन के प्रति आस्था को मजबूत कीजिए। प्रेम,अनुराग और सहृदयता जीवन मूल्य हैं। इनको केवल शब्द समझने से बचना होगा। @जिस किसी चीज से जीवन में प्रेम छूटता जाता है, समय और स्नेह छूटता जाता है। वह बासी होती जाती है। हमारी जिंदगी में बासी होते रिश्ते इसकी गवाही दे रहे हैं। जिंदगी को प्रेम की धूप,थोड़ा इत्मिनान दीजिए।@ ऐसी आंखें जिनके सपने की सीमा सीमित होती है,वह अपने जीवन को विस्तार नहीं दे पातीं। अपने साथ थोड़ा दूसरों के लिए सोचना जिंदगी को सुकून,आनंद और सुख देता है।

Common Advertise B.B.

Common Advertise B.B

Flash Back Important News

Request Massage

मित्रो प्रणाम.....यदि आपके पास कोई लेख,प्रेरक कहानियॉ, सकारात्मक विचार,अद्भुत जानकारी या किसी व्यक्ति विशेष की खास उपलब्धि कि जानकारी है,जो आप हमसे और हमारे मित्रो के साथ सांझा करना चाहते हैं,तो क्रप्या उसे अपनी फोटो के साथ हिन्दी में हमे E-mail करें।हमारी Id:- achhiduniya@gmail.com जरूरत के मुताबिक उसमे कुछ परिवर्तन करने या सम्पूर्ण करने की जरूरत पड़ने पर त्रुटी मुक्त करके हम आपके नाम और फोटो के साथ हमारे अच्छी दुनिया न्यूज पोर्टल पर प्रकाशित करेंगे।

- Copyright © AchhiDuniya Online Electronic Media News Portal & E-Paper -KevoxTech- Powered by KevoxTech - Designed by AchhiDuniya -