- Back to Home »
- Suggestion / Opinion »
- सिद्धू बीजेपी का रिजेक्टेड माल, जो बीजेपी से रिजेक्टेड हो, वो किसी भी पार्टी में फिट नहीं बैठ सकता....मंत्री अनिल विज
सिद्धू बीजेपी का रिजेक्टेड माल, जो बीजेपी से रिजेक्टेड हो, वो किसी भी पार्टी में फिट नहीं बैठ सकता....मंत्री अनिल विज
Posted by : achhiduniya
14 July 2019
क्रिकेटर से नेता बने नवजोत सिंह सिद्धू ने रविवार को पद से इस्तीफा देने की घोषणा करते हुए ट्विटर पर लिखा, मेरा पत्र कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के पास 10 जून 2019 को पहुंच गया था। सिद्धू ने कहा कि उन्होंने कई दिन तक राहुल गांधी की ओर से रिस्पॉन्स का इंतजार किया, लेकिन अब वो अपने इस्तीफे को मंजूर मान रहे हैं। सिद्धू ने इसके साथ ही कहा कि वह मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह को अपना इस्तीफा भेज देंगे। सिद्धू के इस्तीफे पर हरियाणा के कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने चुटकी लेते हुए कहा कि नवजोत सिंह सिद्धू बीजेपी के रिजेक्टेड माल हैं और जो बीजेपी से रिजेक्टेड हो, वो किसी भी पार्टी में फिट नहीं बैठ सकता।
अब सिद्धू इस्तीफा
दें या कुच भी करें हैं तो वो रिजेक्टेड माल ही है। सिद्धू के पास पहले स्थानीय
स्वशासन विभाग था, लेकिन मंत्रिमंडल में हुए बदलाव में उन्हें ऊर्जा
विभाग का जिम्मा मिला था। मंत्री पद बदलने से सिद्धू असंतुष्ट बताए जा रहे थे। एक
महीने से ज्यादा समय बीत जाने के बाद भी उन्होंने मंत्री पद का कार्यभार ग्रहण
नहीं किया था और न ही मीटिंग में शामिल हुए थे।

