Posted by : achhiduniya 05 August 2019


कश्मीर की राजधानी और ड्रीम सिटी कहे जाने वाले श्रीनगर के साथ ही कुछ और इलाकों में ज़मीनों की कीमतें क्या हैं। श्रीनगर ज़िला प्रशासन के पोर्टल पर 2019-20 के लिए शहरी प्लॉट की मार्केट वैल्यू को लेकर एक सर्कुलर जारी किया जा चुका है। इस सर्कुलर के मुताबिक श्रीनगर ज़िले के विभिन्न हिस्सों में विभिन्न तरह की प्रॉपर्टी को लेकर मार्केट वैल्यू का हिसाब दिया गया है।  मसलन, श्रीगनर की उत्तर तहसील के शालीमार में कीमतें कुछ इस तरह हैं।  यहां आवासीय प्लॉट की मार्केट वैल्यू 52.50 लाख रुपये प्रति कनाल है जबकि कमर्शियल के लिए 97 लाख रुपये प्रति कनाल है। 
इसी तरह, उत्तर तहसील में ग्रामीण प्लॉट के लिए मार्केट वैल्यू सैदपुरा में आवासीय के लिए 15.75 लाख रुपये प्रति कनाल और कमर्शियल के लिए 17.85 लाख रुपये प्रति कनाल है। इसी तरह जम्मू व कश्मीर के हर ज़िला प्रशासन का एक अलग पोर्टल है,जहां इस तरह के सर्कुलर जारी किए गए हैं। अनंतनाग में 2018-19 के लिए शहरी प्लॉट की मार्केट वैल्यू संबंधी सर्कुलर है, जिसमें अलग अलग कॉलोनियों के हिसाब से कीमतें दर्शाई गई हैं। उदाहरण के तौर पर पहलगाम नगरपालिका के तहत पहलगाम लोअर फ्रंट साइड पर रेज़िडेंशियल प्लॉट की मार्केट वैल्यू 81.20 लाख प्रति कनाल है जबकि कमर्शियल की 92 लाख प्रति कनाल। 
इसी तरह जम्मू के सब डिविज़न अखनूर में ग्रामीण क्षेत्रों में ज़मीनों के रेट संबंधी एक सर्कुलर पोर्टल पर है। इसके मुताबिक अखनूर खास के ग्रामीण इलाकों में एक रेज़िडेंशियल प्लॉट की मार्केट वैल्यू 24.71 लाख रुपये प्रति कनाल तक है और कमर्शियल की 36.85 लाख रुपये प्रति कनाल तक। विस्तार से जम्मू कश्मीर राज्य के ज़िलों की कीमतें जानने के लिए आप संबंधित ज़िला प्रशासन के पोर्टल पर लोड किए गए सर्कुलर देख सकते हैं। इस सर्कुलर में ज़िलेवार ये बताया गया है कि ज़मीनों की कीमतों में पिछले साल या सालों की तुलना में कितना फर्क आया है। कहा गया है कि श्रीनगर की ज़िला वैल्यूएशन समिति ने पाया कि पिछले साल 2018-19 की तुलना में इस साल ज़मीनों की कीमतों में 5 फीसदी तक का इज़ाफ़ा हुआ है। 
इस इज़ाफ़े की रिपोर्ट पर संवाद एवं विचार करने के बाद बोर्ड ने नये प्रस्ताव तय किए हैं। वहीं, कुपवाड़ा में ज़मीनों की कीमतें पिछले साल के मुकाबले 7 और पुलवामा व अनंतनाग में 6 फीसदी तक बढ़ी हैं। जम्मू कश्मीर सहित कुछ और राज्यों में ज़मीनें मापने के लिए कनाल और मार्ला इकाइयों का इस्तेमाल किया जाता है। कनाल को आप अपनी सुविधानुसार इस तरह कन्वर्ट करके समझ सकते हैं कि 1 कनाल 510 वर्गमीटर के बराबर होता है यानी 1 बटे 8 एकड़। 1 कनाल 5400 वर्गफीट और 605 वर्ग यार्ड के बराबर होता है। वहीं, 1 कनाल में 20 मार्ला शामिल होते हैं। इस हिसाब से पहले बताए गए श्रीनगर के शालीमार में आवासीय प्लॉट की मार्केट वैल्यू 52.50 लाख रुपये प्रति 5400 वर्गफीट है यानी 1000 वर्गफीट का आवासीय प्लॉट यहां करीब 9 लाख 73 हज़ार रुपये का है। 
कश्मीर में प्रॉपर्टी यानी रियल एस्टेट का क्या गणित है. रियल एस्टेट के विशेषज्ञों की मानें तो पिछले कुछ सालों से श्रीनगर में आवासीय प्रॉपर्टी की मांग बहुत बढ़ी है। मकान, प्लॉट, विला, फार्म हाउस, कमर्शियल दुकानों को लेकर खास तौर से लोग दिलचस्पी ले रहे हैं।  कहा जा रहा है कि श्रीनगर में हर वर्ग के खरीदार के लिए प्रॉपर्टी के विकल्प मौजूद हैं। [आभार ]

Leave a Reply

Subscribe to Posts | Subscribe to Comments

Translate

Business Advertise T.B

Commercial Adv T.B.

Today's IMP News Headline’s {सुर्खियां }

@ तीन सुरक्षा घेरे, QR कोड से एंट्री,बंगाल में काउंटिंग सेंटरों की ऐसी सुरक्षा, परिंदा भी नहीं मार पाएगा पर।@ राष्ट्रपति तक पहुंचा राजनीतिक विवाद, AAP से अलग हुए सातों सांसद करेंगे मुलाकात, CM मान भी पहुंचेंगे।@ बंगाल- चुनाव के बीच बेटी की लाश खोजता पिता, फूल और चॉकलेट लेकर समाधि पर गया तो गायब मिला शव।@ बंगाल- अब तक का सबसे हिंसक चुनाव, जब एक ही चुनाव में हुई थी 75 लोगों की मौत।@ ओडिसा- सड़क किनारे वाले वेंडर का दही बड़ा बना जहर, खाने से 25 बच्चों समेत 58 लोगों को फूड प्वाइजनिंग।@ विवेक विहार अग्निकांड में सामने आई बड़ी लापरवाही- बेसमेंट समेत चार मंजिल मकान लेकिन कोई इमरजेंसी Exit नहीं, छत पर ताला।@ दिल्ली- विवेक विहार की बिल्डिंग में लगी भीषण आग में 9 लोगों की मौत, शव देख मर्द-औरत की पहचान भी मुश्किल।@ फाल्टा के सभी 285 मतदान केंद्रों पर 21 मई को फिर से कराया जाएगा मतदान, 24 को आएंगे नतीजे-EC @ बिहार के जहानाबाद में 46 शिक्षकों के करियर पर संकट के बादल, परीक्षा ड्यूटी से गायब होने पर हुआ एक्शन।@ नेपाल ने भारत और चीन से कहा-कैलाश मानसरोवर यात्रा के लिए हमारी जमीन का इस्तेमाल बंद करें।@ गंगा में सेल्फी लेते समय सगी बहनों समेत चार डूबे, मुंडन संस्कार की खुशियां गम में बदलीं।@ पाकिस्तान में हिंदू समुदाय के दो युवाओं ने पास की CSS परीक्षा।

Social Adv C.B.

अन्य खबरों के लिए हमारे सहयोगी मीडिया संस्थान पर विजिट करें। https://aniltvnews.blogspot.com

Advertise Section C.B.

Important....Video

"सिंधी छेज़ नृत्य श्रीराम नवमी शोभायात्रा के दौरान"

होनहार काबिल युवाओ के लिए {JOB Corner} नौकरी विभाग

जल्द ही नए रोजगार की संधि उपलब्ध होगी।

Business Adv M.B.

Common Advertise M.B.

Govt's green signal to CSR fund spending for 'Har Ghar Tiranga' campaign“दुनिया मे भारत की पहचान-आन-बान-शान-जान.....“तिरंगा” “गर्व करे भारतीय होने पर”

जीवन सवारें सुविचार

@ हम बहुत व्याकुल,गुस्सैल और आत्मकेंद्रित हो रहे हैं। दूसरों के प्रति सहयोग और जीवन के प्रति आस्था को मजबूत कीजिए। प्रेम,अनुराग और सहृदयता जीवन मूल्य हैं। इनको केवल शब्द समझने से बचना होगा। @जिस किसी चीज से जीवन में प्रेम छूटता जाता है, समय और स्नेह छूटता जाता है। वह बासी होती जाती है। हमारी जिंदगी में बासी होते रिश्ते इसकी गवाही दे रहे हैं। जिंदगी को प्रेम की धूप,थोड़ा इत्मिनान दीजिए।@ ऐसी आंखें जिनके सपने की सीमा सीमित होती है,वह अपने जीवन को विस्तार नहीं दे पातीं। अपने साथ थोड़ा दूसरों के लिए सोचना जिंदगी को सुकून,आनंद और सुख देता है।

Common Advertise B.B.

Common Advertise B.B

Flash Back Important News

Request Massage

मित्रो प्रणाम.....यदि आपके पास कोई लेख,प्रेरक कहानियॉ, सकारात्मक विचार,अद्भुत जानकारी या किसी व्यक्ति विशेष की खास उपलब्धि कि जानकारी है,जो आप हमसे और हमारे मित्रो के साथ सांझा करना चाहते हैं,तो क्रप्या उसे अपनी फोटो के साथ हिन्दी में हमे E-mail करें।हमारी Id:- achhiduniya@gmail.com जरूरत के मुताबिक उसमे कुछ परिवर्तन करने या सम्पूर्ण करने की जरूरत पड़ने पर त्रुटी मुक्त करके हम आपके नाम और फोटो के साथ हमारे अच्छी दुनिया न्यूज पोर्टल पर प्रकाशित करेंगे।

- Copyright © AchhiDuniya Online Electronic Media News Portal & E-Paper -KevoxTech- Powered by KevoxTech - Designed by AchhiDuniya -