- Back to Home »
- Suggestion / Opinion »
- धारा 370 हटाना सरकार का सकारात्मक कदम,भारतीय नागरिक लम्बे समय से 'एक देश, एक संविधान' की मांग कर रहे थे....लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला
धारा 370 हटाना सरकार का सकारात्मक कदम,भारतीय नागरिक लम्बे समय से 'एक देश, एक संविधान' की मांग कर रहे थे....लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला
Posted by : achhiduniya
30 August 2019
लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने देश की राज्य विधानसभाओं के अध्यक्षों और विधान परिषदों के सभापतियों के नई दिल्ली में आयोजित सम्मेलन का जिक्र करते हुए कहा कि दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र को मजबूत बनाने के लिए विधायी निकायों को जनता के प्रति और जवाबदेह बनाने के साझे प्रयास शुरू कर दिए गए हैं। उन्होंने राज्य विधानसभाओं के सत्रों की सतत घटती अवधि पर चिंता जताते हुए कहा, विधानसभाओं के सत्रों की अवधि बढ़नी चाहिये। इन सदनों के सदस्यों को बगैर किसी बाधा के अपनी बात कहने का ज्यादा समय और अवसर मिलना चाहिए।
लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने गुरुवार को कहा कि जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 के अधिकतर प्रावधान हटाते हुए सरकार ने अच्छा
कानून बनाया है, क्योंकि भारतीय नागरिक लम्बे समय से 'एक देश, एक संविधान' की मांग कर रहे थे। बिरला ने कहा,अनुच्छेद 370 के मामले में
संसद में सारगर्भित तरीके से चर्चा हुई और मतविभाजन हुआ। इसके बाद हुए निर्णय के
आधार पर सरकार ने (जम्मू-कश्मीर के पुनर्गठन को लेकर) अच्छा कानून बनाया है। उन्होंने
कहा, 'एक देश, एक संविधान की
मांग लोग बरसों से कर रहे थे। इसलिए जम्मू-कश्मीर को लेकर नया कानून अमल में लाया
गया है।
जम्मू-कश्मीर की स्थिति को लेकर वरिष्ठ
कांग्रेस नेता राहुल गांधी के एक हालिया बयान से खड़े हुए विवाद और पाकिस्तान
द्वारा इस बयान का फायदा उठाने की कथित कोशिश के बारे में पूछे गये सवाल पर लोकसभा
अध्यक्ष ने राहुल का नाम लिए बगैर कहा,लोकसभा में
सरकार जो भी विधेयक लाती है, उस पर
सर्वसम्मति बनाने का प्रयास होता है क्योंकि सदन के हर सदस्य को अभिव्यक्ति की
आजादी है। लोकतंत्र की यही पहचान है कि किसी विषय पर सहमति और असहमति से जुड़े
दोनों पक्ष सदन में रहते हैं।


