- Back to Home »
- Politics »
- 9 विपक्षी पार्टियों के नेताओ को साथ लेकर राहुल गांधी बढ़ेगे श्रीनगर की ओर....
Posted by : achhiduniya
23 August 2019
कांग्रेस समेत दूसरे विपक्षी दल लगातार कश्मीर दौरे की मांग कर रहे हैं,लेकिन प्रशासन ने उन्हें अब तक इसकी इजाजत नहीं दी है। खुद कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी इस पर आपत्ति जता चुके हैं। विपक्षी नेता वह उमर अब्दुल्ला, फारुख अब्दुल्ला और महबूबा मुफ्ती की रिहाई की मांग कर रहे हैं। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी शनिवार को श्रीनगर के दौरे पर जा सकते हैं। सूत्रों के अनुसार, उनके साथ विपक्षी पार्टियों के 9 और नेता भी जा सकते हैं। हालांकि वह श्रीनगर पहुंच पाएंगे या नहीं इस पर संशय है। अभी जम्मू कश्मीर पुलिस किसी भी बड़े नेता को कश्मीर घाटी में जाने नहीं दे रही है। कुछ दिन पहले जब कांग्रेस सांसद और राज्यसभा में नेता विपक्ष गुलाम नबी आजाद जम्मू पहुंचे थे तब उन्हें भी श्रीनगर जाने नहीं दिया था।
नेताओ में:- राहुल गांधी,गुलाम नबी आजाद,सीताराम
येचुरी,डी राजा,मनोज झा
डीएमके और समाजवादी पार्टी के नेता भी साथ होंगे। जम्मू-कश्मीर में अनुच्छेद 370 में बदलाव और 35ए हटाने के
बाद से कश्मीरी नेताओं को सरकार ने ऐहतियातन हाउस अरेस्ट किया हुआ है। अब सभी
विपक्षी दल इनकी रिहाई की मांग कर रहे हैं। जम्मू कश्मीर में दौरे के मुद्दे पर
राहुल गांधी और जम्मू कश्मीर के राज्यपाल सत्यपाल मलिक के बीच लंबा ट्विटर वॉर हो
चुका है। राहुल गांधी ने कश्मीर जाने की इच्छा जताई थी। इसके राज्यपाल मलिक ने कहा
था, आप जब चाहेंगे, आपके लिए हैलिकॉप्टर भेज दिया जाएगा।

