- Back to Home »
- Judiciaries »
- कांग्रेस नेता पी चिदंबरम को हिरासत में लेकर पूछताछ करना बेहद जरूरी.....हाई कोर्ट
Posted by : achhiduniya
20 August 2019
दिल्ली हाई कोर्ट ने चिदंबरम को अग्रिम जमानत देने से इनकार कर दिया। हाई कोर्ट ने अपने फैसले में कहा कि तथ्य इस तरफ इशारा करते हैं कि इस मामले में चिदंबरम ही किंगपिन हैं। हाई कोर्ट ने कहा कि पहली नजर में देखने से हाई कोर्ट को यह लगता है कि इस मामले में एक असरदार जांच के लिए चिदंबरम को हिरासत में लेकर पूछताछ करना बेहद जरूरी है। इसके तुरंत बाद चिदंबरम आनन-फानन में सुप्रीम कोर्ट पहुंचे। जहां उनके तीन वकील मित्र और कांग्रेस नेता कपिल सिब्बल, सलमान खुर्शीद और अभिषेक मनु सिंघवी ने उनकी अग्रिम जमानत की याचिका पर तुरंत सुनवाई से इनकार करते हुए बुधवार को सुनने की बात कही थी। जब दिल्ली हाई कोर्ट ने उन्हें अग्रिम जमानत देने के फैसले से इनकार कर दिया।
इस बीच सीबीआई की एक टीम चिदंबरम के घर पहुंची है। खबर है कि
चिदंबरम वहां नहीं मिले, इसके बाद टीम वहां से वापस लौट आई। बताया
जा रहा है कि टीम ने घर पर मौजूद लोगों से पूछताछ भी की। सुप्रीम कोर्ट ने चिदंबरम
की गिरफ्तारी पर तत्काल सुनवाई से इनकार करते हुए इसे बुधवार को सुनने की बात कही
थी। चिदंबरम अपने साथी वकीलों के साथ सुप्रीम कोर्ट में शाम 5 बजे तक मौजूद थे।
इसके बाद वह कहां गए थे, इसकी जानकारी नहीं है।

