- Back to Home »
- Entertainment / AjabGajab »
- “मैन वर्सेज वाइल्ड” के इस खास एपिसोड में एंकर बेयर ग्रिल्स के साथ कंदमूल,पेड़,पौधों की जड़ों को खाते दिखेंगे पीएम मोदी....
“मैन वर्सेज वाइल्ड” के इस खास एपिसोड में एंकर बेयर ग्रिल्स के साथ कंदमूल,पेड़,पौधों की जड़ों को खाते दिखेंगे पीएम मोदी....
Posted by : achhiduniya
10 August 2019
डिस्कवरी चैनल पर 12 अगस्त को प्रसारित होने वाले “मैन वर्सेज वाइल्ड” के स्पेशल एपिसोड में पीएम नरेंद्र मोदी और बेयर ग्रिल्स उत्तराखंड के जिम कॉर्बेट नेशनल पार्क में अपने रोमांचक सफर पर निकलेंगे। जहां दोनों के बीच एडवेंचर के अलावा और भी कई तरह की बातें होंगी। पीएम नरेंद्र मोदी बेयर ग्रिल्स को बताएंगे कि किस तरह उनका बचपन में जंगली जानवरों से सामना हुआ था। इसके अलावा शो के जरिए भारतीय जनता को पीएम मोदी के जीवन का अलग पक्ष देखने को मिलेगा।
'मैन वर्सेज वाइल्ड (Man Vs Wild) कें एंकर बेयर ग्रिल्स शो में कई बार
नॉनवेज खाते भी दिखाई देते हैं। ऐसे में लोगों के मन में सवाल था कि पीएम नरेंद्र
मोदी भी उनके साथ रहकर नॉनवेज खाएंगे या नहीं? हालांकि, यह सवाल पूरी तरह साफ हो चुका है। दरअसल, बेयर ग्रिल्स ने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा
कि वह शो में नॉनवेज ना खाकर उन्होंने केवल फल और सब्जियों से काम चलाया।
बेयर ग्रिल्स ने बताया कि पीएम मोदी शाकाहारी
हैं, इसलिए वहां कुछ भी नॉनवेज फूड नहीं खाया
जाएगा,लेकिन जंगलों में आप पेड़, पौधों, जड़ों से
आसानी से अपना जीवन यापन कर सकते हैं। निश्चित रूप से पीएम मोदी ने अपना बचपन
जंगलों में ही बिताया है, तो ऐसे में वह इसके साथ पूरी तरह सहज
हैं।


