- Back to Home »
- Technology / Automotive , Tours / Travels »
- भारत की पहली अंडर वॉटर ट्रेन शीघ्र होगी शुरू....रेल मंत्री पीयूष गोयल
Posted by : achhiduniya
08 August 2019
![]() |
[प्रतीकात्मक चित्र] |
रेल मंत्री पीयूष गोयल ने ट्वीट करते हुए लिखा- भारत
की पहली अंडर वॉटर ट्रेन शीघ्र ही कोलकाता में हुगली नदी के नीचे चलना आरंभ होगी। उत्कृष्ट
इंजीनियरिंग का उदाहरण यह ट्रेन देश में निरंतर हो रही रेलवे की प्रगति का प्रतीक
है। इसके बनने से कोलकाता निवासियों को सुविधा और देश को गर्व का अनुभव होगा। Piyush Goyal ✔@PiyushGoyal भारत की पहली अंडर वॉटर ट्रेन शीघ्र ही कोलकाता
में हुगली नदी के नीचे चलना आरंभ होगी। उत्कृष्ट इंजीनियरिंग का उदाहरण यह ट्रेन
देश में निरंतर हो रही रेलवे की प्रगति का प्रतीक है।
इसके बनने से कोलकाता
निवासियों को सुविधा और देश को गर्व का अनुभव होगा। अंडर वॉटर ट्रेन को पानी से
बचाने के लिए चार उच्च स्तरीय सुरक्षा कवज लगाए गए हैं। यह 520 मीटर लंबी दोहरी
सुरंग है,जिसमें से एक पूर्व की ओर जाने वाली है और दूसरी
पश्चिम की ओर जाने वाली है। इसका निर्माण नदी के तल से 30 मीटर नीचे किया गया है। नदी
के नीचे से होकर जाने वाली मेट्रो को यह सुरंग पार करने में कुल 60 सेकंड का वक्त
लगेगा।
वीडियो में बताया गया है कि पहली अंडर वॉटर कोलकाता मेट्रो सॉल्ट लेक
सेक्टर 5 से हावड़ा मैदान तक की यात्रा करने के लिए तकरीबन तैयार है। 2 फेस में
बटी इस लाइन में फेस 1 को जल्द ही आम लोगों के लिए चालू कर दिया जाएगा। कोलकाता
वासियों के लिए ये बेहद राहत वाला कदम है।