- Back to Home »
- Discussion »
- कांग्रेस के जमाने में कोयला,टूजी,सीएजी,आईएनएक्स जैसे घोटालो की अब एक-एक करके परत खुल रही है...केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने किया कांग्रेस पर हमला
कांग्रेस के जमाने में कोयला,टूजी,सीएजी,आईएनएक्स जैसे घोटालो की अब एक-एक करके परत खुल रही है...केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने किया कांग्रेस पर हमला
Posted by : achhiduniya
22 August 2019
धारा 370 पर कांग्रेस अलग-अलग राय रखती है, लेकिन भ्रष्टाचार पर एकजुट हो जाती है। जांच
एजेंसियां अपना काम कर रही हैं। कानून अपना काम कर रहा है। कोयला घोटाले में
क्लोजर का हमने मंत्री रहते हुए विरोध किया। हम जांच एजेंसियों के काम में दखल
नहीं देते। कानून अपना काम करेगा। केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने पी चिदंबरम के बहाने कांग्रेस पर निशाना साधा है। उन्होंने
कहा कि चिदंबरम की गिरफ़्तारी भ्रष्टाचार के प्रकरण में हुई है।
कांग्रेस के जमाने
में कोयला, टूजी, सीएजी, आईएनएक्स जैसे घोटाले हुए। अब एक-एक करके परत खुल
रही है, तो इसमें चिल्लाने की क्या जरूरत है। पूर्व
केंद्रीय मंत्री पी चिदंबरम की बीती रात
सीबीआई के हेडक्वार्टर के गेस्ट हाउस में गुजरी। गिरफ्तारी के बाद उन्हें सीबीआई के हेडक्वार्टर
लाया गया था, जहां रात में उन्हें गेस्ट हाउस के सुइट-3 में रखा गया।

