- Back to Home »
- Tours / Travels »
- देश के पहले स्काई साइकिल पार्क मे जल्द ही पर्यटक ले पाएंगे स्काई साइकिलिंग का लुत्फ.....
Posted by : achhiduniya
30 August 2019
भारत में लोगों को साहसिक खेल का लुत्फ लेने के लिए अमूमन
विदेशों का रुख करना पड़ता था,लेकिन अब ऐसा
नहीं होगा। मनाली में यह साहसिक खेल स्काई साइकिलिंग के शुरू होने से देश-विदेश के
सैलानी अब साल भर इस खेल का मजा ले सकेंगे। हिमाचल के खूबसूरत पर्यटक स्थल मनाली
से महज 24 किलोमीटर दूर गुलाबा में हिमाचल वन विभाग एक एडवेंचर पार्क बना रहा है।
स्काई साइकिलिंग करने के लिए पुख्ता सुरक्षा के
सामान उपयोग में लाए गए हैं ताकि यहां सुरक्षित स्काई साइकिलिंग की जा सके। समुद्र
तल से 9000 फीट की ऊंचाई पर 350 मीटर लंबा यह देश का पहला स्काई साइकिल पार्क
होगा। पूरी तरह से इस इको फ्रेंडली पार्क में स्काई साइकिलिंग मुख्य आकर्षण का
केंद्र होगी। मनाली से रोहतांग पास की ओर साल भर लाखों सैलानियों की चहलकदमी रहती
है।
खासकर सीजन के दौरान रोहतांग सैलानियों के बोझ से सराबोर रहता है। इसका यह बोझ
कम करने के लिए ही हिमाचल सरकार मनाली से रोहतांग के मध्य इको पार्क बनाने पर जोर
दे रही है। इसके साथ ही पार्क के माध्यम से स्थानीय लोगों को रोजगार भी दिया जा
रहा है।


