- Back to Home »
- Discussion »
- बीजेपी नेता और केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने पाक पीएम के “पिंडदान” का किया ऐलान...
Posted by : achhiduniya
28 August 2019
बीजेपी नेता और केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा,इमरान का बयान बचकाना हरकत है। पीएम मोदी ने कहा
था लड़ना है तो लड़ो लेकिन पहली लड़ाई लड़ो गरीबी से, तुम भी लड़ो हम भी लड़ें। हम तो दुनिया की ताकत
बन रहे हैं। तुम गधे बेच रहे हो, आतंकवाद भेज
रहे हो, अगर यह बचकाना हरकत (युद्ध) इमरान खान ने
किया तो इमरान खान हमारे वैदिक शास्त्रों के अनुसार भस्मासुर का काम करेंगे। भस्मासुर
ने अपने से अपना शरीर को खत्म कर लिया था। पाकिस्तान के भस्मासुर बनेंगे और हम लोग इनका
पिंडदान करवाएंगे। कांग्रेस नेता राहुल गांधी के ट्वीट पर भी केंद्रीय मंत्री
गिरिराज सिंह ने प्रतिक्रिया दी है। गिरिराज सिंह ने कहा, राहुल का आज का बयान सब कुछ फिल्मी गानों की तरह
है, सब कुछ लुटा के होश में आए तो क्या।
आज
उनको एहसास हुआ की पूरा देश उनके खिलाफ है। राहुल ने पूरी दुनिया में देश की फजीहत
कराई। मोदी जी को गाली देते-देते देश को गाली देने लगे। गांव की कहावत है ना 100 जूते भी खाया और प्याज भी खाएं। पीओके हमारा है
यह नेहरू की गलतियों कारण से पीओके हम से चला गया। पीओके हमारा, अक्साई चिन भी हमारा, हमारे गृह मंत्री ने कहा था सदन के अंदर। जान दे देंगे
क्या बात करते हो। यह जज्बा है राष्ट्र के प्रति समर्पण का। हमने नहीं कहा कि
कंकड़ है। यह अक्षय है, लोहिया ने कहा था आपने क्यों दे दिया? नेहरू ने कहा था कि एक कंकड़ है, हम कंकड़ नहीं मानते हैं। भारत माता का मस्तक
मानते हैं।
गिरिराज सिंह ने कहा, चाइना से जो
हार हुई या जो भी हुआ पूरा देश जानता है नेहरू की नीतियों कारण हमारे जवान बड़े ही
जांबाज़ है हमारे जवान अपनी जान पर खेलकर के बड़े-बड़े टेक्नोलॉजी को भी फेल कर
दिया लेकिन आज का भारत नया भारत है और ठीक ही कहा है आज देश का प्रधानमंत्री देश
के मिजाज के साथ खड़ा है। दुनिया में हमारी पहचान है। हम किसी से डरने वाले नहीं
है ना ये 1962 है, यह 2019 है इसमें पंडित नेहरू से देश के प्रधानमंत्री
नहीं अब देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हैं जो इस्पेस पर भी अपनी ताकत बनाता है
और जमीन पर भी अपनी ताकत बनाता है और न्यूक्लियर पावर को भी अपने हाथ में रखता है।
कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाए जाने से बौखलाए पाकिस्तान के के प्रधानमंत्री इमरान
खान द्वारा युद्ध की धमकी दिए जाने पर बीजेपी नेता और केंद्रीय मंत्री गिरिराज
सिंह ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है।


