Posted by : achhiduniya 19 August 2019


साल 2019 की शुरुआत में ही रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने ऐप से सावधान रहने की सलाह दी थी। आरबीआई ने अलर्ट किया था कि कई बैंकों के नाम से इस ऐप को डाउनलोड करने की सलाह दी जाती है,लेकिन ऐसे ऐप आपके फाइनेंस को झटका दे सकते हैं। एचडीएफसी, आईसीआईसीआई और एक्सिस ने भी अपने ग्राहकों को इन ऐप को डाउनलोड नहीं करने के लिए एसएमएस और ई-मेल के जरिए सूचित किया है। सावधान अगर केवाईसी के चक्कर में आपने कोई ऐप डाउनलोड की तो इन वॉलेट्स के जरिये आपका अकाउंट खाली हो सकता है। भारत के सबसे बड़ी मोबाइल वॉलेट कंपनी पेटीएम ने ग्राहकों के लिए चेतावनी जारी की है। 
पेटीएम ने कहा है कि केवाईसी कराने के चक्कर में आप फंस सकते हैं इसलिए ध्यान देना बहुत जरूरी है। Paytm ने चेतावनी जारी कर कहा है कि अकाउंट की KYC करा रहे हैं तो आपको और भी ज्यादा सावधान रहने की जरूरत है। पेटीएम ने नोटिफिकेशन जारी कर यूजर्स को केवाईसी के लिए एनीडेस्क और क्विकस पॉर्ट जैसे एप डाउनलोड नहीं करने की सलाह दी है। कंपनी का कहना है कि पेटीएम एग्जिक्यूटिव के जरिये ही केवाईसी पूरा कराएं। PayTm के अपने नोटिफिकेशन में कहा कि अगर आप KYC कराने के लिए इस तरह के ऐप का इस्तेमाल करते हैं तो जालसाज आपका अकाउंट खाली कर सकता है। 
पिछले दिनों रिमोट ऐप जैसे एनी डेस्क और टीम व्यूअर से की जाने वाली धोखाधड़ी के मामले सामने आए हैं। लोगों को फंसाने के लिए जालसाज फर्जी बैंक एग्जिक्यूटिव बनकर फोन करते हैं। ग्राहकों को बैंक अकाउंट से जुड़ी किसी दिक्कत की जानकारी दी जाती है। ग्राहकों को डराया भी जाता है कि स्टेप्स फॉलो नहीं करने पर नेट बैंकिंग ब्लॉक की जा सकती है। ब्लॉक होने की बात सुनते ही ज्यादातर ग्राहक इनके झांसे में फंस जाते हैं। इसलिए जरूरी है कि बैंक से ही कॉल है या नहीं इसे कन्फर्म जरूर करें। धोखाधड़ी करने वाले अक्सर ग्राहकों को रिमोट ऐप इंस्टॉल करने को कहते हैं। ऐप इंस्टॉल करने के बाद ग्राहक से वेरिफिकेशन के लिए 9 डिजिट का कोड मांगा जाता है। यह वही कोड होता है जिससे आपकी डिवाइस का पूरा एक्सेस हैकर के पास पहुंच जाता है। आपको पता भी नहीं चलता की आपका फोन अब उसके इशारों पर चल रहा है। इसके बात वे डिवाइस की स्क्रीन को लगातार मॉनिटर करते हैं। डिवाइस को मॉनिटर करते वक्त ही जालसाज आपकी पूरी डीटेल्स चुरा लेता है।
इस रिकॉर्ड भी मेनटेन किया जाता है। ऐप डाउनलोड करने के बाद ग्राहक जब भी मोबाइल बैंकिंग, पेटीएम या दूसरे मोबाइल वॉलेट से UPI के जरिए पेमेंट करता है तो उसकी पूरी लॉग इन डीटेल हैकर के पास पहुंच जाती है। इसके बाद वह आपका अकाउंट पूरी तरह खाली कर सकता है। बैंकिंग डीटेल्स लीक और ऑनलाइन धोखाधड़ी से बचने के लिए किसी भी रिमोट ऐप को डाउनलोड या इंस्टॉल ना करें। अगर किसी वजह से यह ऐप डाउनलोड करते भी हैं तो वेरिफिकेशन कोड किसी से शेयर न करें। चाहें वो बैंक या मोबाइल वॉलेट कंपनी एक्जिक्यूटिव ही क्यों न हो। ध्यान दें, कोई बैंक कभी भी अपने ग्राहक से कोई ऐप डाउनलोड करने को नहीं कहता।


Leave a Reply

Subscribe to Posts | Subscribe to Comments

Translate

Business Advertise T.B

Commercial Adv T.B.

Today's IMP News Headline’s {सुर्खियां }

@ 200 वाहनों के काफिले पर फंसे सौभाग्य सिंह, CM मोहन यादव ने जारी किया कारण बताओ नोटिस।@राहुल गांधी की विदेश यात्रा पर BJP का बड़ा खुलासा, पूछा- कमाई से 5 गुना कैसे किया खर्च, कौन कर रहा फंडिंग?।@ सोना पप्पू केस-कोलकाता के DCP शांतनु सिन्हा गिरफ्तार, करोड़ों के सिंडिकेट राज से हटेगा पर्दा।@ केरलम के भावी CM सतीशन राज्यपाल से मिले, सरकार बनाने का दावा किया पेश-सूत्र।@ बंगाल में सरकार बदलते ही दर्जनों राजनीतिक कार्यकर्ता कर रहे कोर्ट में सरेंडर, पेंडिंग केस में वारंट जारी।@ दिल्ली-लखनऊ हाईवे पर चलती बाइक बनी आग का गोला, युवक की जिंदा जलकर दर्दनाक मौत।@ पुंछ में नियंत्रण रेखा के पास भारतीय सेना ने घुसपैठ की कोशिश को किया नाकाम, एक आतंकी मारा गया।@ उत्तर प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 84 जिलों के एसडीएम बदले।@ एक्शन में थलापति विजय, अब सरकारी कर्मचारियों का बढ़ाया महंगाई भत्ता, महिलाओं के खाते में आएंगे 1000 रुपये। @ 16 राज्यों और 3 केंद्र शासित प्रदेशों में शुरू होगा SIR, नोट कर लें तारीख 36.73 करोड़ मतदाताओं का होगा सत्यापन।@ रॉबर्ट वाड्रा को शिकोहपुर लैंड डील मामले में हाईकोर्ट ने नहीं दी राहत।

Social Adv C.B.

अन्य खबरों के लिए हमारे सहयोगी मीडिया संस्थान पर विजिट करें। https://aniltvnews.blogspot.com

Advertise Section C.B.

Important....Video

"सिंधी छेज़ नृत्य श्रीराम नवमी शोभायात्रा के दौरान"

होनहार काबिल युवाओ के लिए {JOB Corner} नौकरी विभाग

जल्द ही नए रोजगार की संधि उपलब्ध होगी।

Business Adv M.B.

Common Advertise M.B.

Govt's green signal to CSR fund spending for 'Har Ghar Tiranga' campaign“दुनिया मे भारत की पहचान-आन-बान-शान-जान.....“तिरंगा” “गर्व करे भारतीय होने पर”

जीवन सवारें सुविचार

@ हम बहुत व्याकुल,गुस्सैल और आत्मकेंद्रित हो रहे हैं। दूसरों के प्रति सहयोग और जीवन के प्रति आस्था को मजबूत कीजिए। प्रेम,अनुराग और सहृदयता जीवन मूल्य हैं। इनको केवल शब्द समझने से बचना होगा। @जिस किसी चीज से जीवन में प्रेम छूटता जाता है, समय और स्नेह छूटता जाता है। वह बासी होती जाती है। हमारी जिंदगी में बासी होते रिश्ते इसकी गवाही दे रहे हैं। जिंदगी को प्रेम की धूप,थोड़ा इत्मिनान दीजिए।@ ऐसी आंखें जिनके सपने की सीमा सीमित होती है,वह अपने जीवन को विस्तार नहीं दे पातीं। अपने साथ थोड़ा दूसरों के लिए सोचना जिंदगी को सुकून,आनंद और सुख देता है।

Common Advertise B.B.

Common Advertise B.B

Flash Back Important News

Request Massage

मित्रो प्रणाम.....यदि आपके पास कोई लेख,प्रेरक कहानियॉ, सकारात्मक विचार,अद्भुत जानकारी या किसी व्यक्ति विशेष की खास उपलब्धि कि जानकारी है,जो आप हमसे और हमारे मित्रो के साथ सांझा करना चाहते हैं,तो क्रप्या उसे अपनी फोटो के साथ हिन्दी में हमे E-mail करें।हमारी Id:- achhiduniya@gmail.com जरूरत के मुताबिक उसमे कुछ परिवर्तन करने या सम्पूर्ण करने की जरूरत पड़ने पर त्रुटी मुक्त करके हम आपके नाम और फोटो के साथ हमारे अच्छी दुनिया न्यूज पोर्टल पर प्रकाशित करेंगे।

- Copyright © AchhiDuniya Online Electronic Media News Portal & E-Paper -KevoxTech- Powered by KevoxTech - Designed by AchhiDuniya -