- Back to Home »
- Politics »
- जय-जयकार करने के लिए ट्रकों में भरकर लाने वाले को सीएम बनाया जाता था.... प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बताया 100 दिन का लेखा-जोखा कांग्रेस पर कसा तीखा तंज़
जय-जयकार करने के लिए ट्रकों में भरकर लाने वाले को सीएम बनाया जाता था.... प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बताया 100 दिन का लेखा-जोखा कांग्रेस पर कसा तीखा तंज़
Posted by : achhiduniya
08 September 2019
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हरियाणा विधानसभा चुनाव से ठीक
पहले कांग्रेस का गढ़ कहे जाने वाले रोहतक में अपनी सरकार के 100 दिन की उपलब्धियों को गिनाया और कांग्रेस पार्टी
पर जमकर निशाना साधा। पीएम मोदी ने कांग्रेस का नाम लिए बिना कहा कि पहले दिल्ली
में प्रधानमंत्री की जय-जयकार करने के लिए लोगों को ट्रकों में भरकर दिल्ली ले
जाने वाले को हरियाणा में सीएम बनाया जाता था। अब जनता ने इस तरह की पार्टी और
लोगों को करारा जवाब दिया है। पीएम ने इसरो स्प्रिट' के लिए
देशवासियों की प्रशंसा भी की। पीएम मोदी ने कहा कि चुनाव परिणाम को देखकर कुछ
लोगों का मन सुन्न हो गया है।
पिछले 5 वर्षों में
परिवारवाद पर कड़ा प्रहार किया गया है। भ्रष्टाचार का खात्मा हो गया है। उन्होंने
कहा, यहां मुख्यमंत्री वे लोग बनते थे, जो दिल्ली में ट्रक भर भर के लोगों को ले आएं और
प्रधानमंत्री के घर के बाहर ढोल नगाड़े बजाएं और प्रधानमंत्री की जय-जयकार करें।
पिछले 5 साल में एक ट्रक भी लोगों को ले जाने का
काम न यहां के मुख्यमंत्री को करना पड़ा है और न यहां की सरकार को। पीएम मोदी ने
अपनी सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि आतंकवाद और मुस्लिम बहनों के लिए 100
दिन में कानून बनाए गए। एनडीए सरकार के 100 दिन विकास और परिवर्तन के रहे। ये 100
दिन निर्णय, निष्ठा और नेक नीयत के रहे हैं।
बीते 100
दिन में दुनिया ने देखा कि दशकों पुरानी चुनौती हो या आज की, भारत हर चुनौती को सीधा चुनौती देता है। हम जम्मू-कश्मीर
और लद्दाख के लोगों की आकांक्षा को पूरा करने में जुट गए हैं। हरियाणा में 7 लाख
गरीब परिवारों को गैस कनेक्शन मिला है। पीएम मोदी ने
कहा कि हरियाणा की जनता ने उन्हें लोकसभा चुनाव में जीत दिलाई। अब मैं और मांगने
आया हूं। उन्होंने कहा कि आज हरियाणा के लोगों के जीवन को मनोहर लाल खट्टर ने
अपने प्रयास से मनोहर बना दिया है।
पीएम ने कहा, नमो-नमो कहने वाले मुझे नमोहर कहने लगे।
नमोहर और मनोहर दोनों एक में ही समाहित हैं। उन्होंने कहा कि बीते 5 वर्ष में हरियाणा को
भारतीय जनता पार्टी की केंद्र और राज्य सरकार के डबल इंजन का पूरा लाभ मिला है।
हरियाणा में 25 हजार करोड़ रुपये का प्रॉजेक्ट चल रहा है। प्रधानमंत्री
नरेंद्र मोदी ने चुनावी मौसम में हरियाणा को कई सारी सौगातें भी दीं। इसमें रोहतक
के लिए करीब 500 करोड़ की योजनाएं शामिल हैं। बीजेपी ने इस रैली के लिए रोहतक का
चयन इसलिए किया है क्योंकि ऐसा समझा जाता है कि यह वरिष्ठ कांग्रेस नेता और पूर्व
मुख्यमंत्री भूपिंदर सिंह हुड्डा का गढ़ है। ऐसे में चुनाव से पहले ही बीजेपी
कांग्रेस को उसके गढ़ में चुनौती देने को तैयार है।



