- Back to Home »
- Tours / Travels »
- त्रिपुरा के अगरतला से बांग्लादेश के बीच साल 2020 से ट्रेन चलाई जाएगी..... केंद्र सरकार के पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्रालय के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) जितेंद्र सिंह
त्रिपुरा के अगरतला से बांग्लादेश के बीच साल 2020 से ट्रेन चलाई जाएगी..... केंद्र सरकार के पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्रालय के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) जितेंद्र सिंह
Posted by : achhiduniya
14 September 2019
भारत से बांग्लादेश के बीच संचालित होने वाले इस प्रॉजेक्ट को
पहले 2019 में ही पूरा किया जाना था, लेकिन काम की
सुस्त रफ्तार के कारण प्रॉजेक्ट का कामकाज पूरा नहीं हो सका। भारत सरकार की इरकॉन
इंटरनैशनल लिमिटेड की ओर से पूर्व में इस परियोजना की शुरुआत की गई थी। इस
प्रॉजेक्ट की फंडिंग भारत और बांग्लादेश के पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्रालय कर
रहे हैं। इस प्रॉजेक्ट की शुरुआत होने के बाद अगरतला और कोलकाता के बीच की 1613
किमी की दूरी रेल मार्ग से एक तिहाई ही रह जाएगी। केंद्र सरकार के पूर्वोत्तर
क्षेत्र विकास मंत्रालय के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) जितेंद्र सिंह ने कहा
कि अगरतला और बांग्लादेश के बीच बहुप्रतीक्षित रेल रूट की शुरुआत साल 2020 से हो
जाएगी।
दोनों देशों के बीच बनने वाले इस रेल रूट पर ट्रेनों का संचालन शुरू होने
के बाद सामान की ढुलाई बेहद आसान और सस्ती हो जाएगी। इसके अलावा इससे अगरतला समेत
पूरे पूर्वोत्तर भारत के विकास को भी गति मिलेगी। रेल परियोजना के बारे में एक
बड़ा बयान देते हुए केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने कहा कि त्रिपुरा के अगरतला
से बांग्लादेश के बीच साल 2020 से ट्रेन चलाई जाएगी। इस प्रॉजेक्ट की फंडिंग में
केंद्र सरकार का पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्रालय सहयोग करेगा और अब इस काम के
पूरा होने तक बांग्लादेश में भारत के उच्चायुक्त इसकी देखरेख करेंगे।

