- Back to Home »
- Politics »
- 21 अक्टूबर को होगा हरियाणा और महाराष्ट्र में चुनावी दंगल….24 अक्टूबर को किसका मंगल किसका होगा अमंगल....?
21 अक्टूबर को होगा हरियाणा और महाराष्ट्र में चुनावी दंगल….24 अक्टूबर को किसका मंगल किसका होगा अमंगल....?
Posted by : achhiduniya
21 September 2019
चुनाव आयोग ने हरियाणा और महाराष्ट्र में होने
वाले विधानसभा चुनाव की तारीख का ऐलान कर दिया है।सभी राजनीतिक पार्टियों समेत सभी
सियासतदानों ने भी अपनी-अपनी कमर कस ली है। चुनाव के मद्देनज़र हर कोई अपनी
एड़ी-चोटी का जोर लगाने के लिए तैयार है। दोनों ही प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी
(बीजेपी) की सरकार है। अब ऐसे में सबसे बड़ा सवाल तो यही उठता है कि क्या हरियाणा
और महाराष्ट्र में बीजेपी अपनी शाख बचाने में कामयाब हो पाएगी? जहां एक तरफ बीजेपी के लिए सत्ता के सिंहासन को बचाना एक
बड़ी चुनौती है तो वहीं दूसरी ओर कांग्रेस पार्टी के लिए ये किसी अग्नि परीक्षा से
कतई कम नहीं है।
लोकसभा चुनाव में करारी हार का सामना करने वाली पार्टी कांग्रेस
और अन्य विरोधी दलों के लिए ये चुनाव किसी सुनहरे मौके से कम नहीं है। 2014 में
हरियाणा में हुये विधानसभा चुनावों में से बीजेपी ने 90 में से 47 सीटों पर जीत
हासिल की थी और कांग्रेस को 15 सीटें मिली थीं। आईएनएलडी को इस चुनाव में 19 सीटें
मिली थीं। बाकी सीटें निर्दलीय प्रत्याशियों और स्थानीय पार्टियों ने जीती थीं। महाराष्ट्र
में बीजेपी और उसकी सहयोगी पार्टी शिवसेना ने 2014 का विधानसभा चुनाव अलग-अलग लड़ा
था। यहां 288 सीटों पर चुनाव हुआ था। बीजेपी ने यहां 122 सीटें जीती थीं और शिवसेना
को 63 सीटें मिली थीं।
महाराष्ट्र में हालही में पीएम मोदी ने रैली की थी जिसमें
उन्होंने जनता से दोबारा देवेंद्र फणनवीस को सीएम बनाने की अपील की थी। मुख्य
चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा ने कहा, भारतीय राजस्व सेवा के 2
विशेष पर्यवेक्षकों को महाराष्ट्र भेजा जायेगा जिससे चुनावों में प्रत्याशियों के
खर्च की जांच की जा सके। अरोड़ा ने पूरे देश में 64 सीटों पर उपचुनावों की भी
घोषणा की। अरोड़ा ने कहा,मैं इस लोकतांत्रिक व्यवस्था में
सभी हितधारकों के सहयोग का अनुरोध करता हूं। हरियाणा विधानसभा का कार्यकाल 2 नवंबर
को और महाराष्ट्र विधानसभा का कार्यकाल 9 नवंबर को खत्म हो रहा है। उत्तरी राज्य
में 1.82 करोड़ मतदाता और महाराष्ट्र में 8.9 करोड़ मतदाता हैं।


