- Back to Home »
- Politics »
- आप ने उतारे हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए 22 उम्मीदवार...
Posted by : achhiduniya
22 September 2019
अक्तूबर महीने में होने वाले हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी ने कमर कसते हुए 22 उम्मीदवारों की एक सूची जारी की है। आप की हरियाणा इकाई के अध्यक्ष नवीन जयहिंद ने सूची जारी की। उम्मीदवारों की सूची में तीन महिलाओं के नाम शामिल हैं। लोकसभा चुनाव में आप ने इंडियन नेशनल लोकदल से टूटकर बनी जननायक जनता पार्टी के साथ गठबंधन किया था। लोकसभा चुनाव में एक भी सीट नहीं जीत पाने के बाद दोनों पार्टियों ने राहें जुदा कर ली थीं। आम आदमी पार्टी ने योगेश्वर शर्मा (पंचकूला), अंशुल कुमार अग्रवाल (अंबाला सिटी) गुरुदेव सिंह सूरा (लाडवा), अनूप संधू (असंध), राजकुमार पहल (जुलाना),
लक्ष्य
गर्ग (फतेहाबाद), मंजीत रंगा (उकलाना), संदीप लोहड़ा (नारनौंद), मनोज
राठी (हांसी),
अनूप सिंह (बरवाला) और पवन हिंदुस्तानी (तोशाम)
को चुनाव मैदान में उतारा है। इसके अलावा मुनिपाल अत्री (गढ़ी सांपला किलोई), अनीता छिकारा (बहादुरगढ़), अश्वनी
दुल्हेरा (बेरी), अजय शर्मा (महेन्द्रगढ़), रणबीर सिंह राठी (गुरुग्राम), करन
सिंह डागर (होडल), कुलदीप कौशिक (पलवल), संतोष यादव (फरीदाबाद एनआईटी), धर्मवीर
भड़ाना (बड़खल), हरेंद्र भाटी (बल्लबगढ़) और कुमारी सुमनलता वशिष्ठ
(फरीदाबाद) से आम आदमी पार्टी की उम्मीदवार होंगी।

