- Back to Home »
- Discussion »
- किसानों की पंद्रह में से 5 मांगों को सरकार ने मानी...10 दिनों के बाद पीएम से मिलेंगे...सभी मांगे न मानने पर फिर आंदोलन की चेतावनी....
किसानों की पंद्रह में से 5 मांगों को सरकार ने मानी...10 दिनों के बाद पीएम से मिलेंगे...सभी मांगे न मानने पर फिर आंदोलन की चेतावनी....
Posted by : achhiduniya
21 September 2019
भारतीय किसान संगठन के अध्यक्ष पूरन सिंह ने
बताया कि सरकार पंद्रह मांगों में से पांच के लिए सहमत हुई है। जिससे दिल्ली
बॉर्डर पर चल रहा किसानों का धरना खत्म हो गया है। सरकार ने किसानों की पंद्रह में
से 5 मांगों को मान लिया है। फिलहाल आंदोनल को रोक दिया गया है, यह सिर्फ एक अस्थायी व्यवस्था है, शेष
मांगों के लिए हम 10 दिनों के बाद पीएम से मिलेंगे। सरकार को चेताते हुए पूरन सिंह
ने कहा कि अगर सरकार हमारी सभी मांगों पर सहमत होती हैं तो हम आंदोलन खत्म कर
देंगे और अगर ऐसा नहीं हुआ तो हम सहारनपुर से फिर से आंदोलन शुरू करेंगे। जिन
बिंदुओं पर किसान संगठन और सरकार के बीच बात बन गई है, उनमें
किसानों के पूरे परिवार को बीमा में शामिल करना, गन्ना
किसानों की पेमेंट, नदियों की सफाई, फसल
की कीमत किसानों के साथ मिलकर तय करना और फसलों का बीमा शामिल है।
