- Back to Home »
- Judiciaries »
- “फ्री द निप्पल” मूवमेंट के पक्ष में सुप्रीम कोर्ट का फैसला,महिलाओ को मिली इन राज्यों में अर्धनग्न [टॉपलेस ] होकर घूमने की छुट....
“फ्री द निप्पल” मूवमेंट के पक्ष में सुप्रीम कोर्ट का फैसला,महिलाओ को मिली इन राज्यों में अर्धनग्न [टॉपलेस ] होकर घूमने की छुट....
Posted by : achhiduniya
26 September 2019
पश्चिमी अमेरिका के छह राज्यों में कोलोराडो, यूटा, कैनसास, न्यू मेक्सिको और ओक्लाहोमा में अब महिलाएं पुरषों की तरह टॉपलेस होकर घूमने की इजाजत मिल गई है। अमेरिका में पिछले कुछ समय से महिलाओं ने ‘फ्री द निप्पल’ मूवमेंट चला रखा था। महिलाओं की मांग थी कि उनको भी पुरुषों की तरह टॉपलेस घूमने की आजादी दी जाए। आंदोलन कर रही महिलाओं का कहना था कि उनका शरीर सिर्फ सेक्सुअल ऑबजेक्ट नहीं है, बल्कि उन्हें भी पुरुषों की तरह समान अधिकार मिलने चाहिए।
डेली
मेल की खबर के मुताबिक, फॉर्ट कॉलिन्स सरकार ने
कोलोराडो शहर में इस मूवमेंट को रोकने के लिए 2 करोड़ रुपये से ज्यादा खर्च किए थे, लेकिन सुप्रीम कोर्ट ने फैसला ‘फ्री द निप्पल’ मूवमेंट के पक्ष में सुनाया। फॉर्ट कॉलिन्स सरकार के प्रवक्ता
ने कहा कि कोर्ट ने महिलाओं को टॉपलेस घूमने की आजादी दे दी है।
महिलाओं ने इस
मामले को फरवरी में सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी और मांग की कि टॉपलेस बैन हटना
चाहिए। सुप्रीम कोर्ट ने अब ‘फ्री द निप्पल’ मूवमेंट की बात मानी और पश्चिमी अमेरिका के 6 राज्यों में
औरतों के टॉपलेस घूमने की मंजूरी दे दी। कोलोराडो शहर में अब महिलाएं सितंबर के
आखिरी हफ्ते से टॉपलेस होकर घूम सकेंगी।


