- Back to Home »
- Entertainment / AjabGajab »
- सुर कोकिला लता मंगेशकर ने क्या दी रानू मंडल को सलाह के साथ शिक्षा....?
Posted by : achhiduniya
04 September 2019
स्वर कोकिला लता मंगेशकर के गाने 'एक प्यार का नगमा है.. जिसे गाकर पश्चिम बंगाल के रानाघाट स्टेशन पर प्लेटफॉर्म
पर गाने वाली रानू मंडल ने हिमेश रेशमिया की आने वाली फिल्म 'हैप्पी हर्डी ऐंड हीर' की प्लेबैक सिंगर बन कर दो गाने रिकॉर्ड किए। रानू को मिली सफलता पर लता मंगेशकर ने अपना बयान दिया है।
अपने एक हालिया बयान में लता मंगेशकर ने कहा,अगर मेरे नाम
और काम से किसी का भला होता है तो मैं अपने आप को खुशकिस्मत समझती हूं,
लेकिन मुझे लगता है कि किसी की नकल करके आप लंबे
समय तक की सफलता नहीं पा सकते। मेरे गाने या किशोर कुमार, रफी साहब या मुकेश भईया के गाने गाकर उभरते हुए
गायक सिर्फ थोड़े समय की अटैंशन पा सकते हैं, लेकिन सफलता
टिकने वाली नहीं होगी। उन्होंने सिंगिंग रिएलिटी शोज में गाने वाले बच्चों के
लिए भी अपनी चिंता जतायी। उन्होंने कहा कि कई बच्चे ऐसे शो में मेरे गाने बहुत
अच्छे गाते हैं,लेकिन उन्हें पहली सफलता के बाद कितना याद
किया जाता है।
मुझे सिर्फ सुनिधी चौहान और श्रेया घोषाल ही याद हैं। ऐसे में लता
जी ने उभरते हुए गायकों को सलाह दी कि वह असल होने पर ध्यान दें। उन्होंने कहा,आप मेरे या मेरे साथियों के गाने गाओ लेकिन एक
समय के बाद आपको अपने खुद के गाने और खुद का अंदाज विकसित करना ही चाहिए।


