- Back to Home »
- Politics »
- देश में विपक्षी पार्टियां भाजपा के खिलाफ प्रचार युद्ध हार रही हैं..... कांग्रेस के नेता अधीर रंजन चौधरी
देश में विपक्षी पार्टियां भाजपा के खिलाफ प्रचार युद्ध हार रही हैं..... कांग्रेस के नेता अधीर रंजन चौधरी
Posted by : achhiduniya
05 September 2019
पश्चिम बंगाल में कांग्रेस विधायक दल की ओर से आयोजित सम्मान
समारोह में कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने कहा, यह सच है कि
हम विपक्षी पार्टियां भाजपा के खिलाफ प्रचार की लड़ाई धीरे-धीरे हार रहे हैं।
भाजपा अपने राजनीतिक हित के मुताबिक विमर्श बना रहे हैं जिसमें देश और उसके विकास
के लिए लड़ने वाली विपक्षी पार्टियों को राष्ट्र-विरोधी और भ्रष्ट बताया जा रहा
है। उन्होंने कहा,हमने इस तरह का दम घोंटू माहौल कभी नहीं
देखा। जो भी सरकार से असहमति रखता है, उसे या तो
राष्ट्र विरोधी या भ्रष्ट बताया जा रहा है। यह देश में स्वतंत्र आवाज़ों को दबाने
की कोशिश है।
कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने स्वीकार किया कि देश में विपक्षी
पार्टियां भाजपा के खिलाफ प्रचार युद्ध हार रही हैं और केंद्र में सत्तारूढ़
पार्टी अपने राजनीतिक हितों के हिसाब से उससे असहमति रखने वालों को राष्ट्र विरोधी
और भ्रष्ट बता रही है। चौधरी ने देश में स्वतंत्र आवाजों को दबाने की कोशिश के लिए
भाजपा की आलोचना की और राज्य विधानसभा में और अन्य स्थानों पर कांग्रेस और वाम
दलों के बीच मजबूत एकता का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस और वाम दलों के
लिए यह जरूरी है कि वे विचारधारा को लेकर अपने मतभेदों को एक तरह रखें और राज्य
में टीएमसी और देश में भाजपा की आक्रमकता के खिलाफ मिल कर लड़ें।

