- Back to Home »
- Discussion »
- सिंगल यूज प्लास्टिक पर गाइडलाइंस जारी करने पर कैबिनेट की बैठक मे हो सकता है फैसला....
Posted by : achhiduniya
18 September 2019
सरकार 2 अक्टूबर से प्लास्टिक के खिलाफ बड़ी मुहिम चलाना चाहती
है। इसके लिए सरकार सिंगल यूज प्लास्टिक पर फैली तमाम भ्रांतियों को दूर करने के
मकसद से गाइडलाइन्स जारी कर सकती है। सुत्रों के अनुसार सरकार की तरफ से सिंगल यूज
प्लास्टिक या इससे जुड़े विषय पर अधिक स्पष्टता लाने के मकसद से बड़े ऐलान भी कर
सकती है। प्रधानमंत्री मोदी के आवास पर कैबिनेट की अहम बैठक में सरकार की तरफ से सिंगल यूज प्लास्टिक पर गाइडलाइंस जारी की जा सकती हैं। सिंगल यूज
प्लास्टिक पर अभी व्यापारी वर्ग में असमंजस की स्थिति बनी हुई है। ऐसे में सरकार
की मंशा है कि आम लोगों की असमंजस दूर करने की की है, ऐसा नई गाइडलाइंस जारी होने के बाद संभव हो सकेगा।
