- Back to Home »
- Entertainment / AjabGajab »
- क्यू और क्या जवाब दिया रानू मंडल ने स्वर कोकिला लता मंगेशकर को....?
Posted by : achhiduniya
14 September 2019
लता मंगेशकर का गाना एक
प्यार का नग्मा है गा रही थीं तो एक शख्स ने उनका वीडियो बना
सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया। इसी वीडियो की बदौलत आज रानू स्टार बन गई हैं। यहां
तक कि रानू का आवाज लता मंगेशकर तक भी पहुंच गई। जिसके बाद उन्होंने रानू को नकल
ना करने की सलाह दे डाली। स्वर कोकिला लता
मंगेशकर की इस सलाह पर रानू ने पहली बार जवाब दिया है। हाल ही में रानू का पहला गाना
तेरी मेरी कहानी रिलीज हुआ है। इस गाने की लॉन्च ईवेंट पर
रानू सज-धज कर पहुंची और उन्होंने मीडिया से खुलकर बात की।
बॉलीवुड लाइफ की एक
रिपोर्ट के मुताबिक इसी ईवेंट पर रानू ने लता मंगेशकर को लेकर किए गए सवाल के जवाब
में कहा,मैं बचपन से लता जी के गाने गाते आई हूं। लता
जी के गाने मुझे बहुत पसंद हैं। लोग मुझसे कहा करते थे कि मेरी आवाज लता जी से
मिलती है, मैं अपने आपको इसलिए भाग्यशाली मानती हूं। वहीं रानू से पहले हिमेश रेशमिया ने भी इस मामले
पर जवाब दिया था। उन्होंने कहा था कि मुझे देखना होगा कि लता जी ने ये कमेंट किस
नजरिए को ध्यान में रखते हुए किया है।
मैं ऐसा महसूस करता हूं कि किसी सिंगर की
नकल करना काम नहीं आता है,लेकिन मैं ये भी मानता हूं कि किसी से
प्रेरणा लेना भी बेहद जरूरी है। रानू को ऐसा टैलेंट जन्म से ही मिला है, वो लता जी से प्रेरित हैं। मुझे नहीं लगता है कि
रानू ने किसी की आवाज को कॉपी किया है।


