- Back to Home »
- Lifestyle / GreatAchievers »
- दादा साहब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित किए जाएंगे बिग बी यानी बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन....
Posted by : achhiduniya
24 September 2019
केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने ट्वीट करके बॉलीवुड
के महानायक अमिताभ बच्चन को दादा साहब फाल्के पुरस्कार के लिए चुना गया है। इस बात
की जानकारी दी। जावड़ेकर ने ट्वीट किया, महानायक
अमिताभ बच्चन, जिन्होंने 2 पीढ़ियों के लिए मनोरंजन और
प्रेरणा की, उन्हें दादा साहब फाल्के पुरस्कार के लिए
सर्वसम्मति से चुना गया। पूरा देश और अंतर्राष्ट्रीय समुदाय खुश है और मेरी तरफ से
उन्हें हार्दिक बधाई। दादा साहब फाल्के अवॉर्ड सिनेमा का सबसे बड़ा सम्मान है और
उन्हें यह अवॉर्ड फिल्मों में जीवनभर योगदान देने के लिए मिला है।
अमिताभ बच्चन को
इससे पहले कई अवार्ड मिल चुके हैं। तीन बार उन्हें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार मिल
चुका है। 12 फिल्म फेयर अवार्ड मिल चुके हैं। वैसे भारतीय सिनेमा में ये अवार्ड
गुलजार साहब, प्राण, विनोद खन्ना,
पृथ्वी राज कपूर, राज कपूर लता मंगेसकर,
दीलिप कुमार जैसे दिग्गज अभिनेताओं को भारतीय सिनेमा में उनके योगदान
के लिए नवाजा जा चुका है। अब इस लिस्ट में महानायक अमिताभ बच्चन का भी नाम जुड़
चुका है।

