- Back to Home »
- Judiciaries »
- बॉम्बे हाईकोर्ट में महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव को टालने के लिए दायर की गई जनहित याचिका.....
Posted by : achhiduniya
13 September 2019
देश की आर्थिक राजधानी मुंबई और महाराष्ट्र के कई इलाकों में बाढ़ के हालात हैं लगातार बारिश के चलते करीब 150 गांवों में कुछ समय पहले हजारों की संख्या में लोग फंस गए थे जिनके लिए रेस्क्यू अभियान चलाया गया था। वर्तमान में भी सूबे के कई इलाकों में भारी बारिश के कारण जनजीवन प्रभावित है। मुंबई में ही तेज बारिश के चलते जलभराव और इमारतों के गिरने जैसी समस्याओं से लोग आए दिन रूबरू हो रहे हैं। महाराष्ट्र में जल्द होने वाले विधानसभा चुनावों को लेकर जहां एक तरफ चुनाव आयोग बैठकें कर रहा है। माना जा रहा है कि आयोग जल्द चुनाव तारीखों का ऐलान कर सकता है।
जनहित याचिका के अनुसार महाराष्ट्र का एक बड़ा इलाका बाढ़ के साथ ही सूखे
की चपेट में है और ऐसे में सूबे के 40 प्रतिशत वोटर इस प्राकृति आपदा से प्रभावित
हैं। ऐसे में यदि चुनाव होते हैं तो परिणामों पर विपरीत असर पड़ सकता है। याचिका
में कहा गया है कि महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के संबंध में हाईकोर्ट इसे टालने का
आदेश दे। सूबे का मराठवाड़ा क्षेत्र सूखे की चपेट में है. इस बार सूखे का यहां का कई
सालों का रिकॉर्ड टूट गया है। लोग पानी के लिए अन्य जिलों पर निर्भर हैं। ऐसे में
सबसे ज्यादा परेशान प्रदेश के किसान हैं जो या तो सूखे की मार झेल रहे हैं या फिर
बाढ़ के चलते उनकी फसलें नष्ट हो गई हैं। ऐसे में प्रशासन लगातार आपदा से निपटने
का प्रयास कर रहा है।

