Posted by : achhiduniya 30 September 2019


पाकिस्तान अखबार डॉन में छपी खबर के मुताबिक, पाकिस्तान के विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी ने सोमवार वीडियो मैसेज के जरिए इस बात की घोषणा करते हुए कहा कि करतारपुर कॉरिडोर एक महत्वपूर्ण परियोजना है। प्रधानमंत्री इस कार्य में खुद व्यक्तिगत दिलचस्पी ले रहे हैं। इस संबंध में विचार के बाद पाकिस्तान ने पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को आमंत्रित करने का फैसला लिया है, जिनके प्रति हमारे मन में अघात श्रद्धा है। वे सिख समुदाय का प्रतिनिधित्व करेंगे। कुरैशी ने कहा कि करतारपुर कॉरिडोर का शुरू होना पाकिस्तान के लिए काफी महत्व रखता है। विदेश मंत्री ने कहा कि इस बारे में काफी गहन एवं विस्तृत चर्चा के बाद उद्घाटन समारोह के लिए हमने भारत के पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को आमंत्रित करने का फैसला किया है।
उन्होंने कहा, मनमोहन सिंह धार्मिक आस्था वाले व्यक्ति हैं और पाकिस्तान में उनका काफी सम्मान है। इसे देखते हुए हम उन्हें न्योता देने जा रहे हैं। पाकिस्तान के विदेश मंत्री के तौर पर मैं उन्हें (मनमोहन सिंह) को करतारपुर कॉरिडोर के उद्घाटन के लिए आमंत्रित करता हूं। कुरैशी ने कहा कि इस संबंध में उन्हें औपचारिक रूप से लिखित में आमंत्रण भेजा जाएगा। आगामी नौ नवंबर 2019 को करतारपुर साहिब कॉरिडोर को खोला जाना है और इस समय को देखते हुए वहां तेजी से काम पूरा किया जा रहा है। 
पाकिस्तान के करतारपुर स्थित दरबार साहिब और से पंजाब के गुरदासपुर स्थित डेरा बाबा नानक श्राइन को जोड़ने के लिए भारत और पाकिस्तान मिलकर करतारपुर कॉरिडोर का निर्माण कर रहे हैं। भारत और पाकिस्तान अपने-अपने हिस्से के कॉरिडोर का काम तेजी से पूरा करने में जुटे हैं। पाकिस्तान के करतारपुर में स्थित ऐतिहासिक गुरुद्वारा दरबार साहिब तक भारत की सीमा से बनाए जा रहे कॉरिडोर का काम पूर्णता की ओर है। यह कॉरिडोर गुरु नानक देव की 550वीं जयंती के मौके पर नवंबर में खोला जाना है।

Leave a Reply

Subscribe to Posts | Subscribe to Comments

Translate

Business Advertise T.B

Commercial Adv T.B.

Today's IMP News Headline’s {सुर्खियां }

@ 200 वाहनों के काफिले पर फंसे सौभाग्य सिंह, CM मोहन यादव ने जारी किया कारण बताओ नोटिस।@राहुल गांधी की विदेश यात्रा पर BJP का बड़ा खुलासा, पूछा- कमाई से 5 गुना कैसे किया खर्च, कौन कर रहा फंडिंग?।@ सोना पप्पू केस-कोलकाता के DCP शांतनु सिन्हा गिरफ्तार, करोड़ों के सिंडिकेट राज से हटेगा पर्दा।@ केरलम के भावी CM सतीशन राज्यपाल से मिले, सरकार बनाने का दावा किया पेश-सूत्र।@ बंगाल में सरकार बदलते ही दर्जनों राजनीतिक कार्यकर्ता कर रहे कोर्ट में सरेंडर, पेंडिंग केस में वारंट जारी।@ दिल्ली-लखनऊ हाईवे पर चलती बाइक बनी आग का गोला, युवक की जिंदा जलकर दर्दनाक मौत।@ पुंछ में नियंत्रण रेखा के पास भारतीय सेना ने घुसपैठ की कोशिश को किया नाकाम, एक आतंकी मारा गया।@ उत्तर प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 84 जिलों के एसडीएम बदले।@ एक्शन में थलापति विजय, अब सरकारी कर्मचारियों का बढ़ाया महंगाई भत्ता, महिलाओं के खाते में आएंगे 1000 रुपये। @ 16 राज्यों और 3 केंद्र शासित प्रदेशों में शुरू होगा SIR, नोट कर लें तारीख 36.73 करोड़ मतदाताओं का होगा सत्यापन।@ रॉबर्ट वाड्रा को शिकोहपुर लैंड डील मामले में हाईकोर्ट ने नहीं दी राहत।

Social Adv C.B.

अन्य खबरों के लिए हमारे सहयोगी मीडिया संस्थान पर विजिट करें। https://aniltvnews.blogspot.com

Advertise Section C.B.

Important....Video

"सिंधी छेज़ नृत्य श्रीराम नवमी शोभायात्रा के दौरान"

होनहार काबिल युवाओ के लिए {JOB Corner} नौकरी विभाग

जल्द ही नए रोजगार की संधि उपलब्ध होगी।

Business Adv M.B.

Common Advertise M.B.

Govt's green signal to CSR fund spending for 'Har Ghar Tiranga' campaign“दुनिया मे भारत की पहचान-आन-बान-शान-जान.....“तिरंगा” “गर्व करे भारतीय होने पर”

जीवन सवारें सुविचार

@ हम बहुत व्याकुल,गुस्सैल और आत्मकेंद्रित हो रहे हैं। दूसरों के प्रति सहयोग और जीवन के प्रति आस्था को मजबूत कीजिए। प्रेम,अनुराग और सहृदयता जीवन मूल्य हैं। इनको केवल शब्द समझने से बचना होगा। @जिस किसी चीज से जीवन में प्रेम छूटता जाता है, समय और स्नेह छूटता जाता है। वह बासी होती जाती है। हमारी जिंदगी में बासी होते रिश्ते इसकी गवाही दे रहे हैं। जिंदगी को प्रेम की धूप,थोड़ा इत्मिनान दीजिए।@ ऐसी आंखें जिनके सपने की सीमा सीमित होती है,वह अपने जीवन को विस्तार नहीं दे पातीं। अपने साथ थोड़ा दूसरों के लिए सोचना जिंदगी को सुकून,आनंद और सुख देता है।

Common Advertise B.B.

Common Advertise B.B

Flash Back Important News

Request Massage

मित्रो प्रणाम.....यदि आपके पास कोई लेख,प्रेरक कहानियॉ, सकारात्मक विचार,अद्भुत जानकारी या किसी व्यक्ति विशेष की खास उपलब्धि कि जानकारी है,जो आप हमसे और हमारे मित्रो के साथ सांझा करना चाहते हैं,तो क्रप्या उसे अपनी फोटो के साथ हिन्दी में हमे E-mail करें।हमारी Id:- achhiduniya@gmail.com जरूरत के मुताबिक उसमे कुछ परिवर्तन करने या सम्पूर्ण करने की जरूरत पड़ने पर त्रुटी मुक्त करके हम आपके नाम और फोटो के साथ हमारे अच्छी दुनिया न्यूज पोर्टल पर प्रकाशित करेंगे।

- Copyright © AchhiDuniya Online Electronic Media News Portal & E-Paper -KevoxTech- Powered by KevoxTech - Designed by AchhiDuniya -