- Back to Home »
- Knowledge / Science »
- पेन कार्ड और आधार कार्ड को लिंक करने का सरल तरीका..
Posted by : achhiduniya
30 September 2019
आयकर भरने के लिए आधार को पैन से जोड़ना अब
अनिवार्य हो चुका है। उच्चतम न्यायालय ने केंद्र सरकार की आधार योजना को संवैधानिक
स्तर पर सही करार दिया था और पैन को आधार आपस से जोड़ने को अनिवार्य बनाए जाने की
सरकार की योजना को विधि सम्मत करार दिया था। आयकर कानून की धारा 139एए(2) में कहा
गया है कि हर व्यक्ति जिसके पास एक जुलाई 2017 को पैन कार्ड था और जो आधार कार्ड
प्राप्त करने का पात्र है, उसे अपना आधार नंबर कर
अधिकारियों को देना अनिवार्य है।
इस तरह करा सकते हैं पैन कार्ड को आधार से लिंक:-
आयकर विभाग की वेबसाइट www.incometaxindiaefiling.gov.in को खोलें। क्विक लिंक के दूसरे ऑप्शन link Adhaar पर क्लिक करें। आयकर अकाउंट नहीं है तो रजिस्ट्रेशन कराएं। इसके
बाद जो पेज खुलकर आए उसमें आधार, पैन और मांगी गई जानकारी भरें।
कैप्चा कोड को सही तरीके से भरें। अब link Adhaar पर क्लिक करें। इसके बाद पैन कार्ड आधार से लिंक हो जाएगा। पैन
कार्ड से आधार को एसएमएस के जरिये भी लिंक करा सकते हैं। इसके लिए इस प्रक्रिया का
पालन करें। UIDPAN
<12 digit Aadhaar><10 digit PAN>. और इसे
567678 या 56161 नंबर पर सेंड कर दें।

