- Back to Home »
- Entertainment / AjabGajab »
- MP बरसात के लिए मेंढक और मेंढकी की कराई शादी अब बारिश रोकने के लिए कराया तलाक....
Posted by : achhiduniya
13 September 2019
मध्यप्रदेश भोपाल में मेंढक-मेंढकी की शादी जिसने कराई थी
उन्होंने ही इनका तलाक कराया। ओम शिव शक्ति मंडल के लोगों ने भोपाल के इंद्रपुरी
में बुधवार को दोनों का तलाक कराया। मंडल के एक मेंबर ने कहा- हमारी प्रार्थना सफल
हुई, शादी के बाद ही मध्यप्रदेश में जमकर बारिश
हुई,लेकिन बारिश अब विनाशकारी हो गई है। मजबूत
इरादों के साथ अब बारिश को रोकने के लिए दोनों का तलाक कराया गया। बताते चले मध्यप्रदेश
में दो महीने पहले बारिश की दुआ मांगते हुए मेंढक और मेंढकी की शादी कराई गई थी। मध्यप्रदेश
में इस बार इतनी बरसात हुई कि बाढ़ के हालात बन गए हैं।
अब खतरनाक बारिश को रोकने
के लिए दोनों का तलाक करा दिया गया है। मेंढक की शादी देश में पहली बार नहीं हुई
है। लोगों का मानना है कि मेंढक-मेंढकी की शादी कराने से इंद्र देवता खुश हो जाते
हैं और झमाझम बारिश होती है,लेकिन तलाक की
खबर ने सभ को हैरान कर दिया है। मध्यप्रदेश में 15 जून से अब तक
वर्षाजनित हादसों में राज्य में अब तक कुल 198 लोगों की मौत
हो चुकी है। मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि सोमवार सुबह साढ़े आठ बजे तक भोपाल, विदिशा, रायसेन, सीहोर, होशंगाबाद
सहित प्रदेश के 32 जिलों में कहीं-कहीं भारी वर्षा हो सकती
है और कहीं-कहीं पर अति भारी वर्षा होने की संभावना है।

