- Back to Home »
- Politics »
- अगर बीजेपी अपने दरवाजे पूरी तरह से खोल दे तो शरद पवार [NCP] और पृथ्वीराज चव्हाण [Congress] के सिवाय उनकी पार्टियों में कोई नहीं बचेगा.....अमित शाह
अगर बीजेपी अपने दरवाजे पूरी तरह से खोल दे तो शरद पवार [NCP] और पृथ्वीराज चव्हाण [Congress] के सिवाय उनकी पार्टियों में कोई नहीं बचेगा.....अमित शाह
Posted by : achhiduniya
02 September 2019
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की ओर से शुरू की गई
महाजनादेश यात्रा के दूसरे चरण के समापन के मौके पर दक्षिण महाराष्ट्र के सोलापुर
शहर में केंद्रीय गृह मंत्री और भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह
ने कांग्रेस और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के नेताओं के सत्तारूढ़ दल में शामिल
होने पर दोनों पार्टियों पर तंज कसा। अमित शाह ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सुशील
कुमार शिंदे के गृह नगर में कहा, अगर बीजेपी
अपने दरवाजे पूरी तरह से खोल दे तो शरद पवार और पृथ्वीराज चव्हाण के सिवाय उनकी
पार्टियों में कोई नहीं बचेगा। शरद पवार राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के प्रमुख
हैं, जबकि चव्हाण कांग्रेस नेता और पूर्व
मुख्यमंत्री हैं।
दोनों पार्टियों, खासकर, एनसीपी के कई नेता बीजेपी और शिवसेना में शामिल
हुए हैं। एनसीपी की लोकसभा सांसद सुप्रिया सुले ने बताया कि उन्होंने मजाक में
पार्टी प्रमुख और पिता शरद पवार से कहा कि वह सौभाग्यशाली हैं कि उन्हें बेटा नहीं
है जो करियर बनाने के लिए पिता के साथ पार्टी छोड़कर किसी अन्य दल में चला जाए।
एनसीपी के कुछ नेता हाल में बीजेपी और शिवसेना में शामिल हो गए और ऐसी हर घटना में
इस तरह के कयास लगाए गए कि उनके पिता भी सत्तारूढ़ दल में शामिल होने वाले हैं। उन्होंने यह भी कहा कि उन्हें यह देखकर आश्चर्य हुआ कि एनसीपी नेता पद्म सिंह पाटिल के कथित तौर पर बीजेपी में शामिल होने के बारे में एक पत्रकार के सवाल पर उनके पिता क्रोधित हो गए। सुले ने कहा कि बेटे के बारे में समझा जाता है कि वह परिवार की विरासत संभालता है। सुले ने कहा कि उन्होंने पवार से हल्के-फुल्के अंदाज में कहा कि वह सौभाग्यशाली हैं कि उनका कोई बेटा नहीं है। उन्होंने कहा, मैं महाराष्ट्र की राजनीति में एक प्रचलन देख रही हूं कि बेटे अपने करियर के लिए अपने पिता को दूसरे दलों में ले जा रहे है।


