- Back to Home »
- International News »
- POK पर आए तीव्र भूकंप को इमरान खान के नए पाकिस्तान वाले बयान से जोड़ा पाक पीएम की विशेष सूचना सहायक (एसएपीएम) डॉ. फिरदौस आशिक अवान ने...
POK पर आए तीव्र भूकंप को इमरान खान के नए पाकिस्तान वाले बयान से जोड़ा पाक पीएम की विशेष सूचना सहायक (एसएपीएम) डॉ. फिरदौस आशिक अवान ने...
Posted by : achhiduniya
26 September 2019
बीते मंगलवार
को पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर और कुछ अन्य शहरों में आए 5.8 तीव्रता के भूकंप
में कम से कम 30 लोगों की मौत हो गई और 450 से अधिक घायल हो गए। भूकंप के झटके
भारत की राजधानी दिल्ली समेत उत्तर भारत के कई इलाकों में भी महसूस किए गए थे। पाकिस्तानी प्रधानमंत्री इमरान
खान की एक वरिष्ठ सहयोगी द्वारा भूकंप पर की गई असंवेदनशील टिप्पणी दी। प्रधानमंत्री की विशेष सूचना
सहायक (एसएपीएम) डॉ. फिरदौस आशिक अवान ने लोगों की पीड़ा को नजरअंदाज करते हुए कहा
कि इससे पता चलता है कि खान सरकार द्वारा किए गए बदलावों को धरती की गहराइयों तक महसूस किया जा रहा है।
खान पिछले साल बदलाव के वादे के साथ सत्ता में आए थे। उनकी पार्टी तहरीक-ए-इंसाफ और
समर्थकों ने उनकी नीतियों के खिलाफ ज्यादातर आलोचनाओं को यह कहकर खारिज किया है कि
बदलाव के बाद झटके लगते ही हैं। अवान ने मंगलवार को एक
कार्यक्रम के दौरान अपने भाषण के अंत में मुस्कुराते हुए कहा कि भूकंप एक संकेत है
कि जब कोई बदलाव होता है, तो बेचैनी देखने को मिलती है। उन्होंने कहा, ये बेचैनी बदलाव का प्रतीक है, जिससे
धरती भी हिल गई हो सकता है कि ये शुरुआती बदलाव (खान सरकार के) स्वीकार्य न हों।
उनके इस
बेतुके बयान पर श्रोताओं ने जमकर ठहाके लगाए। ये टिप्पणी सोशल मीडिया पर वायरल हो
गई, जहां लोगों ने उन पर असंवेदनशीलता दिखाने के लिए गुस्सा निकाला।
मार्को पोलो नाम के एक यूजर ने लिखा, भूकंप पर
सूचना मंत्री का शर्मनाक बयान। मसखरी जोकर और मूर्ख इंसान। उनकी साथी और
मानवाधिकार मंत्री शिरीन मजारी ने बात संभालते हुए कहा कि उनका बयान आधिकारिक नीति
को नहीं दर्शाता है।


