- Back to Home »
- Entertainment / AjabGajab »
- तृणमूल कांग्रेस [TMC] सांसद नुसरत जहां राजनिति के साथ फिल्मों में भी नजर आएगी,साइन की फिल्म “असुर”
Posted by : achhiduniya
02 September 2019
तृणमूल कांग्रेस [TMC] सांसद नुसरत जंहा ने सांसद बनने और शादी के बाद अपनी पहली फिल्म साइन कर ली है। नुसरत ने ये खबर अपने ट्विटर अकाउंट के जरिए सबके साथ शेयर की। नुसरत ने 'असुर' नाम से एक फिल्म साइन की है। ये एक बंगाली फिल्म है। फिल्म का पहला पोस्टर रिलीज किया जा चुका है। पहले पोस्टर रिलीज के बाद सभी को नुसरत जहां के लुक का इंतजार है।
नुसरत की पोस्ट पर इस तरह के कमेंट्स
की बहार है कि हमें असुर का इंतजार है। नुसरत जंहा ने आखिरी बार साल 2018 में नकाब
फिल्म में नजर आई थीं। 2018 में उनकी क्रिसक्रॉस भी आई थी। इसके बाद से उन्होंने
राजनीति और शादी में व्यस्तता के चलते किसी प्रोजेक्ट में हाथ नहीं डाला था,लेकिन अब दर्शकों को उनके लिए इंतजार करने की
जरूरत नहीं है।
क्योंकि उन्होंने असुर साइन कर ली है। नुसरत ने अपने करियर की
शुरुआत साल 2011 में आई शत्रु से की। इसके बाद उन्होंने खिलाड़ी, एक्शन, पॉवर, जुल्फिकार, आमि जे के
तोमार जैसी कई फिल्में कीं। कुछ दिनों पहले वह निखिल जैन से अपनी शादी को लेकर
सुर्खियों में थीं। शादी के लिए ब्रेक लेने के बाद अब नुसरत दोबारा फिल्मी मैदान
में उतर चुकी हैं।
पोस्टर में मां दुर्गा की छवि नजर आ रही है और एक शख्स उनकी
आरती करते दिख रहा है। पहला पोस्टर 31 अगस्त को ट्विटर पर शेयर किया गया। नुसरत ने
जो पोस्टर शेयर किया उसमें भी उन्होंने लुक पोस्टर रिलीज होने की बात की,लेकिन वह पोस्टर अभी कहीं नजर नहीं आया।



