- Back to Home »
- National News »
- भारत पीएम मोदी व पाक पीएम इमरान खान होंगे संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) में रूबरू....
Posted by : achhiduniya
09 September 2019
भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 2014 में भी यूएनजीए में
भाषण दे चुके हैं। दूसरी बार प्रधानमंत्री
बनने के बाद नरेंद्र मोदी संयुक्त राष्ट्र में भाषण देंगे। अब संयुक्त राष्ट्र महासभा में भारत-पाकिस्तान एक ही दिन आमने
सामने होंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 27 सितंबर को संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) को संबोधित करेंगे और इसके कुछ घंटों के
बाद ही पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान भी UNGA को संबोधित
करेंगे। वक्ताओं की शुरुआती लिस्ट के मुताबिक 112 राज्य प्रमुख, लगभग 48 देशों के
प्रमुख और 30 से अधिक विदेश मंत्री जनरल डिबेट को
संबोधित करने के लिए न्यूयॉर्क पहुंचेंगे।
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, 24 सितंबर की
सुबह उच्च-स्तरीय सत्र को संबोधित करेंगे। ब्राजील के बाद अमेरिका स्पीकर के तौर
पर दूसरा देश होगा। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने 2017 में जनरल असेंबली हॉल के प्रतिष्ठित ग्रीन पोडियम
से विश्व नेताओं के सामने अपना पहला भाषण दिया था।

