- Back to Home »
- Suggestion / Opinion »
- किसने और क्यू कहा अगले 10 साल तक चुनाव नहीं जीत सकते राहुल गांधी...?
Posted by : achhiduniya
30 October 2019
अपने बेबाक बयानो के चलते हमेशा सुखियों में रहने वाले बॉलीवुड एक्टर कमाल आर खान ने महाराष्ट्र और हरियाणा विधानसभा चुनाव के वक्त कांग्रेस को लेकर ट्वीट किया था, जिसमें उन्होंने कांग्रेस को सलाह दी कि अगर उन्हें पार्टी को बचाना है तो उन्हें अहमद पटेल, दिग्विजय सिंह, गुलाम नबी आजाद, मणिशंकर अय्यर जैसे नेताओं को बाहर का रास्ता दिखाना पड़ेगा। राजनीतिक मुद्दे हों या फिर बॉलीवुड से जुड़ी गतिविधियां, कमाल आर खान हर चीजों पर खुलकर अपनी राय पेश करते हैं। हाल ही में उन्होंने राहुल गांधी को लेकर ट्ववीट किया है, जिसने सोशल मीडिया पर सबका खूब ध्यान खींचा है। अपने इस ट्वीट में एक्टरर कमाल आर खान ने यह ऐलान किया है कि राहुल गांधी अगले 10 साल तक कोई भी चुनाव नहीं जीत सकते।
उन्होंने इसकी वजह भूी बताई है। राहुल
गांधी और उनकी जीत पर आया कमाल आर खान का यह ट्वीट खूब वायरल हो रहा है, साथ ही लोग इसपर जमकर रिएक्शन भी दे रहे हैं। KRK✔@kamaalrkhan
Inexperienced poor @RahulGandhi is saying about Kashmir whatever #Owaisi
is saying. Means Rahul can’t win any election
during next 10Yrs. People won’t vote for Congress, if
Rahul Gandhi will support Pakistan on Kashmir. कमाल आर खान ने राहुल गांधी के लिए किए ट्वीट में लिखा, राहुल गांधी कश्मीर पर वही चीजें कहते हैं, जो बातें ओवैसी कह रहे हैं।
इसका मतलब यह है कि राहुल गांधी अगले 10 साल तक कोई भी चुनाव नहीं जीत
सकते। लोग राहुल गांधी के लिए बिल्कुल भी वोट नहीं करेंगे, अगर राहुल गांधी ने कश्मीर पर पाकिस्तान को समर्थन देना बंद
नहीं किया। अपने ट्वीट में कमाल आर खान ने बताया कि राहुल गांधी पाकिस्तान का
समर्थन करते हैं।

