- Back to Home »
- Politics »
- बीजेपी के साथ खड़े 122 विधायक क्या शिवसेना को बैकफुट पर लाने की तैयारी में....?
Posted by : achhiduniya
28 October 2019
महाराष्ट्र विधान सभा चुनाव से पूर्व शिवसेना के
मुखपत्र सामना में छपे उद्धव ठाकरे ने अपने इंटरव्यू में भी कहा था कि वह शिवसैनिक
को मुख्यमंत्री बनते देखना चाहते हैं। जिसके बाद से भाजपा-शिवसेना में सरकार बनाने
को लेकर अबतक पेंच फंसा हुआ है। सोमवार को दोनों दलों के नेताओं ने राज्यपाल से
अलग-अलग भेंट भी की। भाजपा की महाराष्ट्र इकाई की प्रवक्ता श्वेता शालिनी ने
सोमवार को कहा,भाजपा के साथ 15 निर्दलीय विधायक खड़े हैं।
ये निर्दलीय भाजपा
के ही नेता रहे हैं,जो गठबंधन आदि वजहों से टिकट न
मिलने के कारण निर्दल लड़कर जीते हैं। 2014 की तरह ही पार्टी के पास अब भी 122
विधायकों का समर्थन है। 24 अक्टूबर को चुनाव नतीजे आने के दिन प्रेस कांफ्रेंस कर
शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ने लोकसभा चुनाव के दौरान तय हुए 50-50 फॉर्मूले की
बात उठा दी थी। उन्होंने संकेत दिए कि शिवसेना ढाई साल के लिए मुख्यमंत्री पद
चाहती है। सीएम कौन होगा? प्रेस कांफ्रेंस में इस सवाल
पर उन्होंने कहा था,यह बेहद अहम सवाल है।
![]() |
| [भाजपा की महाराष्ट्र इकाई की प्रवक्ता श्वेता शालिनी] |


