- Back to Home »
- Entertainment / AjabGajab »
- 'बिग बॉस 13' को बंद करने का फैसला ले सकता है सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय
Posted by : achhiduniya
13 October 2019
'बिग बॉस 13' में अश्लीलता को लेकर देश के कई हिस्सों में हंगामा हो रहा है। कुछ दिन पहले ही गाजियाबाद के लोनी विधानसभा से बीजेपी विधायक नंदकिशोर गुर्जर ने केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री प्रकाश जावडेकर को पत्र लिखकर इसे बंद करने की मांग की थी। बीजेपी विधायक ने अपने पत्र में कहा था कि 'बिग बॉस 13' में अश्लीलता और फूहड़ता का खुले आम घिनौना प्रदर्शन किया जा रहा है। इस शो को घरेलू माहौल में देखना मुश्किल है और हमारे देश के पुराने पारंपरिक सामाजिक और सांस्कृतिक मूल्यों की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं।
कुछ दिन
पहले ही गाजियाबाद में ब्राह्मण महासभा ने शो के होस्ट सलमान खान पर अश्लीलता का
आरोप लगाते हुए उनका पुतला भी फूंका था। ब्राह्मण महासभा के पदाधिकारी आदित्य का
कहना है कि जिस तरह से बिग बॉस सीरियल में अश्लीलता दिखाई जा रही है, उसकी वजह से समाज दूषित हो रहा है। इस शो की वजह से छोटे-छोटे
बच्चों पर बुरा असर पड़ रहा है।
बच्चे अपना ध्यान पढ़ाई पर भी नहीं दे पा रहे हैं।
केंद्रीय वन,
पर्यावरण, सूचना
एवं प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने 'बिग बॉस' पर बड़ा बयान दिया है। प्रकाश जावडे़कर ने कहा है कि 'बिग बॉस' पर अगले आठ दिनों के अंदर
फैसला ले लिया जाएगा। पुणे में मीडिया से
बात करते हुए प्रकाश जावडे़कर ने यह बयान दिया है। जावड़ेकर ने कहा, 'मुझे 'बिग बॉस' बंद किया जाए ऐसा एक पत्र मिला है। मेरे विभाग से क्या प्रसारित
किया जा रहा है, इसकी जांच पड़ताल करने के बाद 8 दिनों में इस पर फैसला ले लिया जाएगा।


