- Back to Home »
- International News »
- पाकिस्तान द्वारा करतारपुर साहिब गुरुद्वारा दर्शनार्थियों व श्रद्धालुओं से 20 डॉलर (1,420 रुपया) सर्विस चार्ज वसूलने की पकड़ी जिद...
पाकिस्तान द्वारा करतारपुर साहिब गुरुद्वारा दर्शनार्थियों व श्रद्धालुओं से 20 डॉलर (1,420 रुपया) सर्विस चार्ज वसूलने की पकड़ी जिद...
Posted by : achhiduniya
17 October 2019
सिखों के पवित्र धार्मिक स्थलों में से एक करतारपुर साहिब गुरुद्वारा पाकिस्तान के नारोवाल जिले में स्थित है। यह भारत के पंजाब के गुरदासपुर जिले के डेरा बाबा नानक से करीब तीन किलोमीटर दूर है और लाहौर से इसकी दूरी करीब 120 किमी है। ननकाना साहिब के नाम से मशहूर इसी गुरुद्वारे में गुरु नानक देव ने अपने जीवन के अंतिम पल बिताए थे और सिखों की इस पवित्र स्थल के प्रति गहरी आस्था है। भारत में रहने वाले सिखों को सुगम दर्शन के उद्देश्य से दोनों देशों की सरकारों ने करतारपुर कॉरिडोर का निर्माण कराया है। पाकिस्तान ने कॉरिडोर को लेकर समझौते का अंतिम मसौदा भारत के पास भेजा है।
इसके मुताबिक
प्रत्येक भारतीय तीर्थयात्री से 20 डॉलर की फी ली जाएगी।
पाकिस्तान इसे एंट्री फी की जगह सर्विस चार्ज कह रहा है। पाकिस्तानी अधिकारियों के मुताबिक, इस कॉरिडोर के जरिए रोजाना 5000 तीर्थयात्रियों को करतारपुर
साहिब जाने की इजाजत होगी, हालांकि कुछ दिन बाद इस सीमा
को बढ़ाकर 10,000 किया जा सकता है। भारत पहले भी इस प्रस्ताव को ठुकरा चुका
है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने कहा कि करतारपुर कॉरिडोर पर कई
राउंड की बैठक हुई है।
इसमें तीर्थयात्रियों पर लगने वाले फी के अलावा अन्य सभी
मुद्दों पर सहमति बन गई है। उन्होंने कहा, पाकिस्तान
के साथ कई राउंड की बैठक के बाद हम सर्विस फी के अलावा सभी मुद्दों पर सहमति पर
पहुंच गए हैं। पाकिस्तान 20 डॉलर (1,420 रुपया) सर्विस चार्ज पर अड़ा हुआ है। उन्होंने कहा कि भारत ने पाकिस्तान से है कि श्रद्धालुओं के हित
को देखते हुए वह सर्विस चार्ज नहीं लगाए। करतारपुर कॉरिडोर का उद्घाटन पीएम
नरेंद्र मोदी आगामी 8 नवंबर को करेंगे।


