- Back to Home »
- Politics »
- बीजेपी ने हरियाणा में 75 प्लस औऱ महाराष्ट्र में 200 प्लस की सैटिंग की है....मध्य प्रदेश कांग्रेस नेता दीपक बाबरिया ने लगाया आरोप
बीजेपी ने हरियाणा में 75 प्लस औऱ महाराष्ट्र में 200 प्लस की सैटिंग की है....मध्य प्रदेश कांग्रेस नेता दीपक बाबरिया ने लगाया आरोप
Posted by : achhiduniya
23 October 2019
मध्य प्रदेश कांग्रेस प्रभारी और महासचिव दीपक
बाबरिया को EVM
पर भरोसा नहीं। शायद यही वजह है कि उन्होंने सीएम
कमलनाथ से मांग की है कि मध्य प्रदेश में अगले कुछ महीनों में होने वाले स्थानीय
निकाय चुनाव में EVM का इस्तेमाल नहीं किया जाए। बल्कि उसकी जगह मत
पत्र का इस्तेमाल किया जाए। उन्होंने कहा छत्तीसगढ़ सरकार बैलेट पेपर से चुनाव
कराने का फैसला पहले ही कर चुकी है। मध्य प्रदेश कांग्रेस प्रभारी-महासचिव दीपक
बाबरिया ने हरियाण और महाराष्ट्र विधानसभा
चुनाव के एग्जिट पोल को फिक्स करार दिया है।
उन्होंने EVM की विश्वसनियता पर सवाल उठाए और निकाय चुनाव EVM के बजाए मतपत्र से कराने की मांग मुख्यमंत्री कमलनाथ से की है।
दीपक बाबरिया ने एग्जिट पोल के नतीजों को नकार दिया। उन्होंने कहा बीजेपी ने
हरियाणा में 75 प्लस औऱ महाराष्ट्र में 200 प्लस की सैटिंग की है। रुझान भी उसी
लाइन पर आए। उन्होंने कहा मेरा यह मानना है कि चुनाव नतीजे पहले से फिक्स हैं। किस
को जिताना और किसे हराना है ये पहले से तय है। इसके लिए भाजपा ने टीम बनाई हुई है।
कांग्रेस नेता दीपक बाबरिया ने कहा, दो
राज्यों में हुए चुनाव नतीजे EVM के जरिए फिक्स किए हुए हैं।
उन्होंने कहा अगर निष्पक्ष चुनाव हुए तो कांग्रेस की जीत तय है।

