Posted by : achhiduniya 14 October 2019


सोमवार को बोर्ड के चुनावों के लिए नामांकन भरने की आखिरी तारीख थी और गांगुली ने अध्यक्ष पद के लिए अपना नामांकन भर दिया। उनके खिलाफ अध्यक्ष पद के लिए कोई और नामांकन नहीं है। गांगुली ने आईपीएल के पूर्व कमिश्नर राजीव शुक्ला के साथ यहां नामांकन दाखिल किया। नामांकन भरने के बाद गांगुली ने कहा कि पिछले तीन साल के बीसीसीआई में जो खराब हालात थे उन्हें सुधारना और फर्स्ट क्लास क्रिकेटरों की स्थिति को बेहतर करना उनकी प्राथमिकता होगी। गांगुली ने कहा कि उन्होंने कभी भी बोर्ड के अध्यक्ष बनने का लालसा प्रकट नहीं थी और सदस्यों द्वारा चुने जाने पर वह इस पद को अपनाने को राजी हुए हैं। उन्होंने कहा,मैंने इस पद के लिए कभी भी अपनी इच्छा जाहिर नहीं की थी। मौजूदा हालात और लोगों ने मुझे यहां तक पहुंचाया है। मुझे काफी दिन तक पता नहीं था कि मैं अध्यक्ष बनूंगा। इसके बाद मुझे बताया गया कि मैं अध्यक्ष हूं और मेरी टीम यह रहेगी। 
मुझे सदस्यों ने चुना है। सदस्य ही हमेशा चुनते हैं। उन्होंने मुझे चुना तो मैंने हां कहा। उन्होंने कहा,अध्यक्ष बनना संतोषजनक है। पिछले तीन साल में जो बीसीसीआई में हालात थे, वो सही नहीं थे। यह जो टीम आई है वो मिलकर काम करेगी और उम्मीद है कि सब कुछ अच्छा रहेगा। यह हमारा दायित्व है कि सभी तरह की चीजें सही तरीके से हों। मेरे लिए हालांकि प्राथमिकता प्रथम श्रेणी क्रिकेट खिलाड़ि़यों को बेहतर सुविधाएं मुहैया करना होगी। साथ ही कोशिश होगी कि सभी चीजें अपनी जगह पर रहें। सौरव गांगुली ने खिलाड़ियों के प्रशासन में आने की बात पर खुशी जाहिर करते हुए कहा,यह अच्छी बात है कि खिलाड़ी अब प्रशासन का हिस्सा हैं। पहले भी हुआ करते थे लेकिन अब संख्या ज्यादा हो गई है। 
तो यह अच्छी बात है। कप्तान और बोर्ड अध्यक्ष दो अलग-अलग जिम्मेदारियों के बारे में पूछे जाने पर गांगुली ने कहा, कप्तानी एक अलग चुनौती थी और यह एक अलग चुनौती है। दोनों अलग-अलग तरह की चीजें हैं। आगे राजनीति में जाने का कोई मन नहीं है। राजीव शुक्ला ने कहा, “आज बीसीसीआई चुनावों के लिए नामांकन भरने के लिए आखिरी तारीख थी। अधिकतर सदस्यों ने, एक-दो संघों को अगर छोड़ दिया जाए तो सभी ने आठ पदों उन लोगों को समर्थन दिया है। जिनके नामांकन पत्र आज दाखिल किए गए हैं उसमें सौरवगांगुली का नाम है। सचिव के लिए नौ साल का अनुभव बीसीसीआई में रखने वाले जयेश शाह, उपाध्यक्ष पद के लिए उत्तराखंड के महेश वर्मा का नाम है। संयुक्त सचिव के लिए केरल से जयेश जॉर्ज का नाम है। कोषाध्यक्ष के लिए अरुण धूमल का नाम है। इसके अलावा बृजेश पटेल को आईपीएल गवर्निंग काउंसिल में चुना है।

Leave a Reply

Subscribe to Posts | Subscribe to Comments

Translate

Business Advertise T.B

Commercial Adv T.B.

Today's IMP News Headline’s {सुर्खियां }

@ 200 वाहनों के काफिले पर फंसे सौभाग्य सिंह, CM मोहन यादव ने जारी किया कारण बताओ नोटिस।@राहुल गांधी की विदेश यात्रा पर BJP का बड़ा खुलासा, पूछा- कमाई से 5 गुना कैसे किया खर्च, कौन कर रहा फंडिंग?।@ सोना पप्पू केस-कोलकाता के DCP शांतनु सिन्हा गिरफ्तार, करोड़ों के सिंडिकेट राज से हटेगा पर्दा।@ केरलम के भावी CM सतीशन राज्यपाल से मिले, सरकार बनाने का दावा किया पेश-सूत्र।@ बंगाल में सरकार बदलते ही दर्जनों राजनीतिक कार्यकर्ता कर रहे कोर्ट में सरेंडर, पेंडिंग केस में वारंट जारी।@ दिल्ली-लखनऊ हाईवे पर चलती बाइक बनी आग का गोला, युवक की जिंदा जलकर दर्दनाक मौत।@ पुंछ में नियंत्रण रेखा के पास भारतीय सेना ने घुसपैठ की कोशिश को किया नाकाम, एक आतंकी मारा गया।@ उत्तर प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 84 जिलों के एसडीएम बदले।@ एक्शन में थलापति विजय, अब सरकारी कर्मचारियों का बढ़ाया महंगाई भत्ता, महिलाओं के खाते में आएंगे 1000 रुपये। @ 16 राज्यों और 3 केंद्र शासित प्रदेशों में शुरू होगा SIR, नोट कर लें तारीख 36.73 करोड़ मतदाताओं का होगा सत्यापन।@ रॉबर्ट वाड्रा को शिकोहपुर लैंड डील मामले में हाईकोर्ट ने नहीं दी राहत।

Social Adv C.B.

अन्य खबरों के लिए हमारे सहयोगी मीडिया संस्थान पर विजिट करें। https://aniltvnews.blogspot.com

Advertise Section C.B.

Important....Video

"सिंधी छेज़ नृत्य श्रीराम नवमी शोभायात्रा के दौरान"

होनहार काबिल युवाओ के लिए {JOB Corner} नौकरी विभाग

जल्द ही नए रोजगार की संधि उपलब्ध होगी।

Business Adv M.B.

Common Advertise M.B.

Govt's green signal to CSR fund spending for 'Har Ghar Tiranga' campaign“दुनिया मे भारत की पहचान-आन-बान-शान-जान.....“तिरंगा” “गर्व करे भारतीय होने पर”

जीवन सवारें सुविचार

@ हम बहुत व्याकुल,गुस्सैल और आत्मकेंद्रित हो रहे हैं। दूसरों के प्रति सहयोग और जीवन के प्रति आस्था को मजबूत कीजिए। प्रेम,अनुराग और सहृदयता जीवन मूल्य हैं। इनको केवल शब्द समझने से बचना होगा। @जिस किसी चीज से जीवन में प्रेम छूटता जाता है, समय और स्नेह छूटता जाता है। वह बासी होती जाती है। हमारी जिंदगी में बासी होते रिश्ते इसकी गवाही दे रहे हैं। जिंदगी को प्रेम की धूप,थोड़ा इत्मिनान दीजिए।@ ऐसी आंखें जिनके सपने की सीमा सीमित होती है,वह अपने जीवन को विस्तार नहीं दे पातीं। अपने साथ थोड़ा दूसरों के लिए सोचना जिंदगी को सुकून,आनंद और सुख देता है।

Common Advertise B.B.

Common Advertise B.B

Flash Back Important News

Request Massage

मित्रो प्रणाम.....यदि आपके पास कोई लेख,प्रेरक कहानियॉ, सकारात्मक विचार,अद्भुत जानकारी या किसी व्यक्ति विशेष की खास उपलब्धि कि जानकारी है,जो आप हमसे और हमारे मित्रो के साथ सांझा करना चाहते हैं,तो क्रप्या उसे अपनी फोटो के साथ हिन्दी में हमे E-mail करें।हमारी Id:- achhiduniya@gmail.com जरूरत के मुताबिक उसमे कुछ परिवर्तन करने या सम्पूर्ण करने की जरूरत पड़ने पर त्रुटी मुक्त करके हम आपके नाम और फोटो के साथ हमारे अच्छी दुनिया न्यूज पोर्टल पर प्रकाशित करेंगे।

- Copyright © AchhiDuniya Online Electronic Media News Portal & E-Paper -KevoxTech- Powered by KevoxTech - Designed by AchhiDuniya -