- Back to Home »
- Suggestion / Opinion »
- महिलाएं कम कपड़े में रहेंगी तो जिस तरह से छिले हुए सेब पर कीड़ों का हमला होता है, वैसा ही हमला उन पर होगा...सुन्नी मुस्लिम धर्मगुरु
महिलाएं कम कपड़े में रहेंगी तो जिस तरह से छिले हुए सेब पर कीड़ों का हमला होता है, वैसा ही हमला उन पर होगा...सुन्नी मुस्लिम धर्मगुरु
Posted by : achhiduniya
22 October 2019
ऑस्ट्रेलियाई इस्लामिक सुधारक मोहम्मद तवाहिदी ने
भी अपने ट्विटर अकाउंट इमाम ऑफ पीस से शेयर करते हुए बताया कि एक मुस्लिम
धर्मगुरु ने महिलाओं के कपड़ों को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी की है। उसने महिलाओं के
कपड़ों की तुलना छिले हुए सेब से करते हुए कहा,अगर
महिलाएं कम कपड़े में रहेंगी तो जिस तरह से छिले हुए सेब पर कीड़ों का हमला होता
है, वैसा ही हमला उन पर होगा। हालांकि इस वीडियो की लोकेशन
और समय की पुष्टि नहीं हुई है। तुर्की के एक ऑथर एदिप युकसेल ने ट्विटर पर पुष्टि
की है कि ये सुन्नी धर्मगुरु तुर्की का हो सकता है। इस सुन्नी मुस्लिम धर्मगुरु ने महिलाओं की तुलना सेब से की है।
सोशल
मीडिया पर इस धर्मगुरु का वीडियो वायरल हो रहा है और लोग इस पर बहस कर रहे हैं। इसमें
उसने अपने हाथ में दो सेब उठा रखे हैं। इसमें एक छिला हुआ सेब है.दूसरा बिना छिला
हुआ। इसके बाद वह छिले हुए सेब को दिखाते हुए कहता है कि छिले हुए सेब की तरफ
ज्यादा कीड़े आकर्षित होते हैं। इसलिए महिलाओं को अपने आपको सेब की तरह ढंक कर
रखना चाहिए। Imam
of Peace ✔@Imamofpeace Islamic Extremist from
Erdogan’s Turkey: "A peeled apple attracts germs. Women should cover
themselves like an apple" धर्मगुरु
ने अपने भाषण में और आपत्तिजनक बात कहते हुए कहा,
महिलाएं सेब के समान होती हैं। उनका उपयोग तभी
किया जा सकता है जब तक इन पर रोगाणुओं का आक्रमण न हुआ हो। इन पर रोगाणुओं का
आक्रमण तभी होता है, जब सेब छिला हुआ हो और महिलाएं
पूरे कपड़ों में न हों।
इस मुस्लिम उपदेशक का मानना है कि सेब के समान महिलाओं की
अपनी कोई इच्छाशक्ति नहीं है। इसी तरह रोगाणुओं की तुलना आदमियों से करता हुआ
सोचता है कि उन्हें कानून का कोई भी नियम नहीं पता है। इस बहस में कुछ यूजर्स ने
महिलाओं की तुलना कैंडी बार्स से करते हुए फोटो शेयर किए. इसमें लिखा गया कि क्यों
इस्लाम में महिलाओं के लिए हिजाब जरूरी है। इसमें दो ऐसी कैंडी बार शेयर की गईं, जिसमें एक से रैपर हटाया हुआ है दूसरी रैपर में लिपटी हुई है।


