- Back to Home »
- National News »
- रोहिंग्या पर नही रहम,रोहिंग्या शरणार्थियों को समझाना होगा कि वे म्यांमार वापस लौट जाएं...बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना से पीएम नरेंद्र मोदी की चर्चा
रोहिंग्या पर नही रहम,रोहिंग्या शरणार्थियों को समझाना होगा कि वे म्यांमार वापस लौट जाएं...बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना से पीएम नरेंद्र मोदी की चर्चा
Posted by : achhiduniya
05 October 2019
संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार आयोग के मुताबिक बांग्लादेश में 7 लाख से ज्यादा रोहिंग्या अवैध रूप से बसे हैं, जबकि भारत में 40,000 रोहिंग्या शरणार्थी मौजूद हैं। पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि हमने रोहिंग्या शरणार्थियों की सामाजिक-आर्थिक मदद की है और भारत अब तक उन पर 120 करोड़ रुपये खर्च कर चुका है। रोहिंग्या शरणार्थियों के मुद्दे पर भारत ने बांग्लादेश से कहा है कि हमें उन्हें यह समझाना होगा कि वह लंबे समय तक किसी दूसरे देश में नहीं रह सकते। बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना के साथ बातचीत में पीएम नरेंद्र मोदी ने इस मुद्दे पर चर्चा करते हुए यह बात कही। उन्होंने रोहिंग्या शरणार्थियों के लिए बांग्लादेश की ओर से किए जा रहे प्रयासों की सराहना की। सूत्रों के मुताबिक इस दौरान बांग्लादेश ने एनआरसी के मुद्दे को भी उठाया।
इस पर भारत सरकार ने कहा है कि अब भी यह प्रक्रिया चल रही है
और देखना होगा कि आगे क्या परिस्थितियां पैदा होती हैं। विदेश मंत्रालय के
प्रवक्ता रवीश कुमार ने मीडिया से बातचीत में बताया, एनआरसी
को लेकर हमने यह बताया कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर ऐसा चल रहा है। इस पर अभी कुछ
नहीं कहा जा सकता। पहले प्रक्रिया को पूरा होने दीजिए। दोनों नेताओं की मुलाकात के
दौरान कई समझौते भी हुए। इनमें से एक समझौता भारत के पूर्वोत्तर राज्यों में
बांग्लादेश से एलपीजी के आयात का भी है। इसके अलावा ढाका स्थित रामकृष्ण मिशन में
विवेकानंद भवन का भी उद्घाटन किया गया।

