Posted by : achhiduniya 21 October 2019


 नीति आयोग के पूर्व चेयरमैन अ​रविंद पन​गढ़िया ने हाल ही में कहा है कि मजबूत संभावनाएं हैं कि पर्सनल इनकम टैक्स के स्तर पर भी कॉरपोरेट टैक्स की तरह ही सुधार हो सकता है। कॉरपोरेट सेक्टर को राहत के बाद आम नागरिक इनकम टैक्स के मोर्चे पर केंद्र सरकार से राहत की उम्मीद कर रहे हैं। इनकम टैक्स एक्ट में बदलाव के लिए ​अखिलेश रंजन की अगुवाई वाली टास्कफोर्स ने भी इनकम टैक्स में बदलाव की सिफारिश की है। यह कमेटी अगस्त माह में ही डायरेक्ट टैक्स कोड पर अपनी रिपोर्ट सौंप चुकी है। अभी तक इस रिपोर्ट को सार्वजनिक नहीं किया गया है। 10 लाख तक की सालाना कमाई वाले 10 फीसदी के स्लैब में आ सकते हैं। 
कुछ मीडिया रिपोर्ट में दावा किया गया है कि इनकम टैक्स स्लैब में प्रस्तावित बदलाव में स्लैब के दायरे को बढ़ाने की बात कही गई है। इकोनॉमिक टाइम्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक, 10 फीसदी वाले टैक्स स्लैब को 10 लाख रुपये तक बढ़ाया जा सकता है, जिससे बड़े स्तर पर लोगों को राहत मिल सकती है। केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (CBDT) के अनुसार, वित्त वर्ष 2017-18 के दौरान कुल 5.52 करोड़ टैक्सपेयर्स में से करीब 27 फीसदी का इनकम 5 से 10 लाख रुपये के बीच में रहा अगर इस टास्कफोर्स के रिपोर्ट के आधार पर सरकार कदम उठाती है तो 1.47 करोड़ टैक्सपेयर्स 20 फीसदी के टैक्स स्लैब से 10 फीसदी के टैक्स स्लैब में आ जाएंगे। इस प्रस्ताव को मानने के बाद छोटे क्सपेयर्स पर कुछ खास असर नहीं पड़ेगा। 
5-6 लाख की आय वाले लोगों की टैक्स देनदारी में कोई खास फर्क नहीं आएगा, बल्कि वे कुछ डिडक्शन्स के जरिए टैक्स के दायरे से बाहर भी आ सकते हैं। इस रिपोर्ट में एक कैलकुलेशन के जरिए बताया गया है कि अगर कोई 7 लाख रुपये कमाता है तो उसपर कुछ खास असर नहीं पड़ेगा। पहले उन्हें 44,200 रुपये टैक्स देना पड़ता था। नए टैक्स स्लैब व्यवस्था के बाद यह रकम घटकर 40,000 रुपये हो जाएगी यानी की 9.5 फीसदी की ही बचत होगी,लेकिन अधिक इनकम वाले लोगों को इस बदलाव से ज्यादा फायदा होगा। अगर कोई 10 लाख रुपये की कमाई वाला है तो उसके टैक्स में करीब 34 फीसदी तक का फायदा मिल सकता है।
इनपर देय टैक्स 1.06 लाख रुपये से घटकर 70,000 रुपये हो जाएगा। CBDT के डेटा के मुताबिक, अगर टैक्स स्लैब में और बदलाव होते हैं तो और 40 लाख लोग 30 फीसदी टैक्स स्लैब से कम होकर 20 फीसदी टैक्स स्लैब में आ जाएंगे।  इस स्लैब के हिसाब से 22 लाख रुपये सालाना कमाने वाले लोग करीब 1.7 लाख रुपये बचा सकते हैं. उनके टैक्स में 36 फीसदी की कटौती होगी। टास्कफोर्स में 35 फीसदी का एक नया टैक्स स्लैब भी लाने की सिफारिश की गई है। इस स्लैब में सालाना 2 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई करने वाले लोगों को रखा जा सकता है। 
ऐसे में 24 फीसदी सरचार्ज और 3 फीसदी सेस के बाद 2 करोड़ से 5 करोड़ रुपये की कमाई करने वाले लोगों को कुल इफेक्टिव टैक्स 39 फीसदी बनता है। ऐसे में 2 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई करने वाले टैक्सपेयर्स पर कुछ खास असर नहीं पड़ेगा। सुपर रिच की श्रेणी में आने वाले लोगों के लिए भी अच्छी खबर हो सकती है। टास्कफोर्स ने अपनी सिफारिश में कहा है कि टेंपररी तौर पर ही टैक्स सरचार्ज वसूला जाना चाहिए।  

Leave a Reply

Subscribe to Posts | Subscribe to Comments

Translate

Business Advertise T.B

Commercial Adv T.B.

Today's IMP News Headline’s {सुर्खियां }

@ ईरान-इजरायल युद्ध ने किसान-व्यापारियों को दे दी टेंशन, मुंबई के JNPT पोर्ट पर कंटेनरों की कतार।@ नीतीश के बेटे निशांत की पॉलिटिक्स में ग्रैंड एंट्री।@ ईरान में खामेनेई की हत्या पर सरकार की चुप्पी पर सोनिया गांधी ने उठाए सवाल, कहां- संसद में हो चर्चा।@ PM मोदी के नाम एक और वर्ल्ड रिकॉर्ड, 30 मिलियन सब्सक्राइबर्स के साथ बने डिजिटल दुनिया के बेताज बादशाह।@ खामेनेई की मौत पर जम्मू -कश्मीकर में पत्थ रबाजी, पुलिस की चेतावनी- कड़ी कार्रवाई होगी।@ बिना घूस भर्ती, उम्र सीमा में 5 साल की राहत, 7वां वेतन आयोग लागू,बंगाल में अमित शाह का बड़ा वादा।@ सेक्स क्राइम की जानकारी नहीं थी-एपस्टीन केस में बिल क्लिंटन से पूछताछ का वीडियो जारी, हिलेरी का फूटा गुस्सा।@ युवाओं को नशों के खतरे से बचाने के लिए पंजाब सरकार की लड़ाई लगातार जारी रहेगी- CM भगवंत मान।@ DTC बसों में पिंक कार्ड अनिवार्य करने पर सियासी घमासान, सौरभ भारद्वाज ने लगाए बीजेपी पर आरोप।@ ईरान के स्कूल में मारी गईं 165 बच्चियों के लिए JCB से खोदी गईं कब्रें।@ ईरान पर इजरायल-अमेरिका का हमला, पाकिस्तानियों पर टूटा कहर। @ भिंड में बुजुर्ग महिला से पुलिस ने की मारपीट! DIG ने चौकी प्रभारी को किया लाइन अटैच।@ नायब सिंह सरकार का बजट हरियाणा के लोगों के सपनों को तोड़ने वाला बजट- अनुराग ढांडा।@ खाड़ी देशों में फंसे युवाओं और विद्यार्थियों के परिवारों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है पंजाब सरकार-सीएम भगवंत मान।

Social Adv C.B.

अन्य खबरों के लिए हमारे सहयोगी मीडिया संस्थान पर विजिट करें। https://aniltvnews.blogspot.com

Advertise Section C.B.

Important....Video

"भव्य रक्तदन शिबीर स्व श्री शिवरतन काबरा जी के जन्मविशेष पुण्यस्मरण पर स्टोन मर्चेंट एसोसिएशन द्वारा"

होनहार काबिल युवाओ के लिए {JOB Corner} नौकरी विभाग

जल्द ही नए रोजगार की संधि उपलब्ध होगी।

Business Adv M.B.

Common Advertise M.B.

Govt's green signal to CSR fund spending for 'Har Ghar Tiranga' campaign“दुनिया मे भारत की पहचान-आन-बान-शान-जान.....“तिरंगा” “गर्व करे भारतीय होने पर”

जीवन सवारें सुविचार

@ हम बहुत व्याकुल,गुस्सैल और आत्मकेंद्रित हो रहे हैं। दूसरों के प्रति सहयोग और जीवन के प्रति आस्था को मजबूत कीजिए। प्रेम,अनुराग और सहृदयता जीवन मूल्य हैं। इनको केवल शब्द समझने से बचना होगा। @जिस किसी चीज से जीवन में प्रेम छूटता जाता है, समय और स्नेह छूटता जाता है। वह बासी होती जाती है। हमारी जिंदगी में बासी होते रिश्ते इसकी गवाही दे रहे हैं। जिंदगी को प्रेम की धूप,थोड़ा इत्मिनान दीजिए।@ ऐसी आंखें जिनके सपने की सीमा सीमित होती है,वह अपने जीवन को विस्तार नहीं दे पातीं। अपने साथ थोड़ा दूसरों के लिए सोचना जिंदगी को सुकून,आनंद और सुख देता है।

Common Advertise B.B.

Common Advertise B.B

Flash Back Important News

Request Massage

मित्रो प्रणाम.....यदि आपके पास कोई लेख,प्रेरक कहानियॉ, सकारात्मक विचार,अद्भुत जानकारी या किसी व्यक्ति विशेष की खास उपलब्धि कि जानकारी है,जो आप हमसे और हमारे मित्रो के साथ सांझा करना चाहते हैं,तो क्रप्या उसे अपनी फोटो के साथ हिन्दी में हमे E-mail करें।हमारी Id:- achhiduniya@gmail.com जरूरत के मुताबिक उसमे कुछ परिवर्तन करने या सम्पूर्ण करने की जरूरत पड़ने पर त्रुटी मुक्त करके हम आपके नाम और फोटो के साथ हमारे अच्छी दुनिया न्यूज पोर्टल पर प्रकाशित करेंगे।

- Copyright © AchhiDuniya Online Electronic Media News Portal & E-Paper -KevoxTech- Powered by KevoxTech - Designed by AchhiDuniya -