Posted by : achhiduniya 29 October 2019


 त्योहार हो या शादी-ब्याह सोना खरीदने का भारतीय कोई मौका नहीं चूकते,लेकिन खुशी तब टेंशन में बदल जाती है जब सोना खरीदने के बाद इनकम टैक्स की ओर से नोटिस आ जाए। दिलचस्प बात ये है कि अधिकांश लोगों को नहीं पता कि सोना बेचने पर भी टैक्स देना पड़ता है। इसी जानकारी को लोगों तक पहुंचाने के लिए आयकर विभाग ने अलर्ट नोटिस जारी किया है। पहला- सोना बेचने पर भी टैक्स देना पड़ता है। दूसरा-सोना खरीदने के साथ बिल जरूर लें वरना बेचने की सूरत में व्यापारी औने-पौने दाम लगाएंगे। सोना बेचने पर टैक्स को लेकर आयकर विभाग ने नोटिस भी जारी किया है। 
सोना कैश, डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड या नेटबैंकिंग के ज़रिए भुगतान करके खरीदा जा सकता है। जीएसटी लागू होने के बाद से ग्राहकों को गहने खरीदते समय इन्हें बनाने की फीस देनी होती है। साथ ही कुल सोने की कीमत का तीन फीसदी भुगतान करना होता है। सोना बेचने पर लगने वाला टैक्स इस बात पर निर्भर करता है कि आपने इसे कितने समय तक अपने पास रखा है। इस पर शॉर्ट टर्म कैपिटल गेंस या लॉन्ग टर्म कैपिटल गेंस के आधार पर टैक्स लगेगा।
अगर आप ज्वैलरी खरीदने के 36 महीने के अंदर उसे बेच देते हैं तो इसके बढ़े मूल्य पर आपको शॉर्ट टर्म कैपिटल गेन टैक्स चुकाना होगा। आपको हुआ फायदा आपकी कुल आय में जोड़ दिया जाएगा। आप जिस टैक्स-स्लैब में आते हैं, उसके हिसाब से टैक्स चुकाना होगा। 36 महीने के बाद बेचने पर लांग टर्म कैपिटल गेन टैक्स लगेगा। ये सोना बेचने पर हुए मुनाफे का करीब 20 प्रतिशत है। सोना बेचने पर सराफा व्यापारी कई बार वह मेल्टिंग चार्ज के रूप में काफी पैसा काट लेता है। 
ऐसे में आपको आपके सोने की 60-70 प्रतिशत ही कीमत मिल पाती है। इन चीजों से अगर आप बचना चाहते हैं और सोने की सही कीमत पाना चाहते हैं तो सोना खरीदते समय बिल जरूर लें। सोना उसी व्यापारी को बेचें, जिससे खरीदा है। इससे अच्छी कीमत मिलेगी। किसी अन्य को बेचने जा रहे हैं तो थोड़ी सी फीस देकर हालमार्क सेंटर से शुद्धता की जांच करा लें। इससे कोई व्यापारी आपको ठग नहीं पाएगा।



Leave a Reply

Subscribe to Posts | Subscribe to Comments

Translate

Business Advertise T.B

Commercial Adv T.B.

Today's IMP News Headline’s {सुर्खियां }

@ 92,000 टन LPG वाले दो और भारतीय जहाजों ने पार किया होर्मुज, दो-ढाई दिन में पहुंचेंगे भारत। @ यूपी में 120 तो बिहार में 60 लोकसभा सीटें, 33% महिला आरक्षण देने के लिए बन गया फॉर्मूला।@ जगन्नाथ मंदिर के खजाने की होगी गिनती, 46 साल बाद 25 मार्च से खुलेगा रत्नभंडार।@ सुप्रीम कोर्ट ने ममता सरकार को लगाई फटकार, कहा- विकास परियोजना का राजनीतिकरण नहीं किया जाए।@ इंडिगो ने एयर इंडिया एक्सप्रेस के पूर्व MD आलोक सिंह को बनाया चीफ स्ट्रैटेजी ऑफिसर।@ अनिल अंबानी बैंक फ्रॉड केस में सुप्रीम कोर्ट की फटकार-एजेंसियों की लेटलतीफी नामंजूर।@ लोकसभा सीटें होंगी 816, महिलाओं के लिए 273, महिला आरक्षण कानून में संशोधन की तैयारी।@ UP- प्रयागराज में कोल्ड स्टोरेज का हिस्सा गिरा, 4 की मौत; PM मोदी और CM योगी ने जताया दुख।@ कॉरपोरेट कानूनों को आसान बनाने की तैयारी, बिल JPC को सौंपा गया।@ 2 करोड़ रुपये के ‘डिजिटल अरेस्ट’ केस में सुप्रीम कोर्ट सख्त, आरोपी को जमानत से इनकार।@ पुलिस कितनी असंवेदनशील हो गई है,बच्ची से रेप केस की जांच के तौर-तरीके से CJI भी हैरान।@ जम्मू-कश्मीर-हंदवाड़ा में कारोबारी के घर पर NIA का छापा, लाल किले के पास हुए धमाके से कनेक्शन का शक ।@ 110 सैनिकों को ले जा रहा कोलंबियाई सैन्य विमान C-130 दुर्घटनाग्रस्त।@ अमेरिका ने खुफिया जानकारी जुटाने और प्रशिक्षण के लिए सैनिकों के साथ नाइजीरिया में ड्रोन भेजे।

Social Adv C.B.

अन्य खबरों के लिए हमारे सहयोगी मीडिया संस्थान पर विजिट करें। https://aniltvnews.blogspot.com

Advertise Section C.B.

Important....Video

"भव्य रक्तदन शिबीर स्व श्री शिवरतन काबरा जी के जन्मविशेष पुण्यस्मरण पर स्टोन मर्चेंट एसोसिएशन द्वारा"

होनहार काबिल युवाओ के लिए {JOB Corner} नौकरी विभाग

जल्द ही नए रोजगार की संधि उपलब्ध होगी।

Business Adv M.B.

Common Advertise M.B.

Govt's green signal to CSR fund spending for 'Har Ghar Tiranga' campaign“दुनिया मे भारत की पहचान-आन-बान-शान-जान.....“तिरंगा” “गर्व करे भारतीय होने पर”

जीवन सवारें सुविचार

@ हम बहुत व्याकुल,गुस्सैल और आत्मकेंद्रित हो रहे हैं। दूसरों के प्रति सहयोग और जीवन के प्रति आस्था को मजबूत कीजिए। प्रेम,अनुराग और सहृदयता जीवन मूल्य हैं। इनको केवल शब्द समझने से बचना होगा। @जिस किसी चीज से जीवन में प्रेम छूटता जाता है, समय और स्नेह छूटता जाता है। वह बासी होती जाती है। हमारी जिंदगी में बासी होते रिश्ते इसकी गवाही दे रहे हैं। जिंदगी को प्रेम की धूप,थोड़ा इत्मिनान दीजिए।@ ऐसी आंखें जिनके सपने की सीमा सीमित होती है,वह अपने जीवन को विस्तार नहीं दे पातीं। अपने साथ थोड़ा दूसरों के लिए सोचना जिंदगी को सुकून,आनंद और सुख देता है।

Common Advertise B.B.

Common Advertise B.B

Flash Back Important News

Request Massage

मित्रो प्रणाम.....यदि आपके पास कोई लेख,प्रेरक कहानियॉ, सकारात्मक विचार,अद्भुत जानकारी या किसी व्यक्ति विशेष की खास उपलब्धि कि जानकारी है,जो आप हमसे और हमारे मित्रो के साथ सांझा करना चाहते हैं,तो क्रप्या उसे अपनी फोटो के साथ हिन्दी में हमे E-mail करें।हमारी Id:- achhiduniya@gmail.com जरूरत के मुताबिक उसमे कुछ परिवर्तन करने या सम्पूर्ण करने की जरूरत पड़ने पर त्रुटी मुक्त करके हम आपके नाम और फोटो के साथ हमारे अच्छी दुनिया न्यूज पोर्टल पर प्रकाशित करेंगे।

- Copyright © AchhiDuniya Online Electronic Media News Portal & E-Paper -KevoxTech- Powered by KevoxTech - Designed by AchhiDuniya -