- Back to Home »
- Knowledge / Science »
- क्या है खूबी क्यू है जरूरी राफेल फाइटर जेट....?
Posted by : achhiduniya
08 October 2019
राफेल विमान के भारत आने के साथ ही वायुक्षेत्र
में भारत के दबदबे का दौर शुरू होगा। माना जा रहा है कि राफेल से भारत को नई
सामरिक क्षमता मिलेगी। राफेल कई लो लैंड जैमर, 10 घंटे
तक की डेटा रिकॉर्डिंग, इजरायली हेलमेट वाले डिस्प्ले, कई खूबियों वाला रेडार वॉर्निंग रिसीवर, इन्फ्रारेड सर्च और ट्रैकिंग सिस्टम जैसी क्षमताओं से लैस है।
27 फरवरी की डॉग फाइट में भारत के मिग-बाइसन द्वारा पाकिस्तान के
एफ-16 फाइटर जेट को मार गिराया गया था। यह जेट पाक ने अमेरिका से
खरीदा है। अगर राफेल और एफ-16 की तुलना करें तो राफेल उसके
मुकाबले कई मायनों में ज्यादा शक्तिशाली है।राफेल का रेडार सिस्टम एफ-16 से ज्यादा मजबूत है। एफ-16 का
रेडार सिस्टम 84 किलोमीटर के दायरे में 20 टारगेट की पहचान करता है, जबकि
राफेल का 100
किलोमीटर के दायरे में 40 टारगेट चिह्नित कर लेता है।
राफेल स्काल्प मिसाइलों के साथ
उड़ान भर सकता है जो कि करीब 300 किलोमीटर की दूरी पर लक्ष्य को
भेद सकता है जबकि एफ-16 की ज्यादा से ज्यादा 100 किलोमीटर तक लक्ष्य पर निशाना साध सकता है।


